PHOTOS: सितारों से रोशन हुई सलमान खान की बहन की ईद पार्टी, कंगना रनोट को किया पहली बार इन्वाइट

Published : May 04, 2022, 08:58 AM IST

मुंबई. देश-दुनिया में ईद (EID 2022) का जश्न पूरे जोर-शोर के साथ मनाया गया। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने-अपने अंदाज में ईद सेलिब्रेट की। ईद के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने बीती रात एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए। अर्पिता की पार्टी देर रात तक सितारों से रोशन रही। पार्टी में सबसे ज्यादा कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने सभी का ध्यान खींचा क्योंकि यह पहला मौका था जब उन्हें सलमान के यहां किसी पार्टी में इन्वाइट किया गया। नीचे देखें पार्टी में शामिल सेलेब्स की फोटोज...

PREV
18
PHOTOS: सितारों से रोशन हुई सलमान खान की बहन की ईद पार्टी, कंगना रनोट को किया पहली बार इन्वाइट

सलमान खा की बहन अर्पिता खान की पार्टी में तब्बू, कंगना रनोट, नेहा धूपिया, अगंद बेदी, संजय कपूर, शनाया कपूर, जैकलीन फर्नांडिज, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तुषार कपूर, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।

28

अर्पिता खान की ईद पार्टी में तब्बू सफेद सलवार सूट पहनकर पहुंची। इस मौके पर उन्होंने मुस्कराते हुए फोटोग्राफर्स को पोज दिए। 

38

ईद पार्टी में तुषार कपूर के गले लगाते सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा। ये पार्टी आयुष ने पत्नी अर्पिता के साथ मिलकर होस्ट की।

48

ईद के जश्न में संजय कपूर अपनी बेटी शयाना कपूर के साथ शामिल हुए। शनाया इस दौरान सफेद रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आई।

58

रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया के साथ ईद सेलिब्रेशन में शामिल हुए। इस मौके पर कपल ने हसंते हुए कैमरामैन को पोज दिए। 

68

अंगद बेदी पत्नी नेही धूपिया के साथ पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर नेहा ने लाल रंग का सलवार सूट कैरी कर रखा था।

78

रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अर्पिता खान की ईद पार्टी में नजर आए। वहीं, जैकलीन फर्नांडिज भी इस मौके पर खूबसूरत दिखी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories