शादी के बीच ही Shibani Dandekar को Kiss कर बैठे Farhan Akhtar, सामने आईं वेडिंग की नई PHOTOS

Published : Feb 23, 2022, 11:46 AM ISTUpdated : Feb 23, 2022, 11:53 AM IST

मुंबई। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने 19 फरवरी को लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ शादी कर ली। इनकी शादी की रस्में खंडाला स्थित फॉर्महाउस पर हुईं। शादी की कुछ इनसाइड फोटोज अब सामने आई हैं। एक फोटो में फरहान ने शादी के बीच में ही शिबानी को पकड़ कर Kiss कर लिया। बता दें कि महरून ड्रेस में शिबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं फरहान अख्तर ब्लैक सूट में नजर आए। 

PREV
18
शादी के बीच ही Shibani Dandekar को Kiss कर बैठे Farhan Akhtar, सामने आईं वेडिंग की नई PHOTOS

बता दें कि शादी के दौरान फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने सबसे पहले शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) को अंगूठी पहनाई। दोनों की शादी में क्रिश्चियन रीति-रिवाज को फॉलो किया गया। वेडिंग वेन्यू को पिंक, व्हाइड और रेड कलर के फूलों से सजाया गया था। 

28

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) को जीवन साथी के रूप में पाकर शिबानी दांडेकर बेहद खुश नजर आईं। शादी के दौरान शिबानी रेड Veil में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, शिबानी को पाने की खुशी फरहान अख्तर के चेहरे पर भी साफ झलक रही थी।

38

शादी के बाद शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) अपने फ्रेंड्स और फैमिली वालों के साथ डांस करती नजर आईं। बता दें कि फरहान और शिबानी की शादी में रिया चक्रवर्ती , अमृता अरोड़ा, ऋतिक रोशन, समीर कोचर, गौरव कपूर, रितेश सिधवानी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। 
 

48

बता दें कि फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर एक-दूसरे को लंबे समय डेट कर रहे हैं। कुछ समय तक सबसे छुपाने के बाद दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था।

58

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर की पहली मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी। 2015 में 'आई कैन डू इट' रियलिटी शो में फरहान अख्तर होस्ट थे। वहीं शिबानी कंटेस्टेंट थी। इस दौरान दोनों को प्यार हुआ। चार साल तक डेट करने के बाद फाइनली दोनों एक दूजे के हो गए।

68

शादी से पहले फरहान के पापा जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने शिबानी (Shibani Dandekar) की बात करते हुए कहा था कि वह बहुत अच्छी लड़की है। जावेद अख्तर ने कहा था कि हम सब उसको बहुत पसंद करते हैं। सबसे बड़ी बात है कि फरहान और शिबानी एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी कर रहे हैं। यह अच्छी बात है।

78

बता दें कि गोवा में शादी के बाद 21 फरवरी को मुंबई में कपल ने कोर्ट मैरिज भी की। इसके बाद कपल ने अपने खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें दोनों की फैमिली के अलावा बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की। यह रिसेप्शन जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के घर पर हुई, जहां बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे शामिल हुए। 

88

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की पहली शादी अधुना से हुई थी। दोनों की 2000 में शादी हुई थी और ये 17 साल चली। 2017 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था। कपल की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। शाक्या 20 साल की जबकि अकीरा 12 साल की हैं। बता दें कि अधुना भंबवानी पेशे से सेलिब्रिटीज हेयरस्टाइलिस्ट हैं। 

ये भी पढ़ें :
खूबसूरती में मां Bhagyashree से जरा भी कम नहीं 26 साल की बेटी Avantika Dasani, इस वेब सीरिज से किया डेब्यू

करण सिंह ग्रोवर को इस अभिनेत्री ने भरी महफिल में मारा था थप्पड़, आज बिपाशा बसु के साथ जी रहे हसीन जिंदगी

जब Bhagyashree को पकड़ कर Kiss करने वाला था ये सुपरस्टार! एक्ट्रेस की हालत हो गई थी खराब

बेटे को सेहरा बांधते तो बहू को लाड करते दिखी Tina Ambani, फेरे-वरमाला की रस्मों की सामने आई PHOTOS

पिचके गाल और फीका पड़ा चेहरा, 80 के दशक की इस हीरोइन को पहचानना हुआ मुश्किल, खुद कर बैठी थी करियर चौपट

Raveena Tandon से भी ज्यादा खूबसूरत है उनकी 16 साल की बेटी Rasha, 18 साल पहले एक्ट्रेस ने इनसे की थी शादी

Taimur को भाई के कंधे पर बैठा देख रो पड़ा Kareena Kapoor का छोटा बेटा, एक फ्रेम में दिखे Saif के चारों बच्चे

Recommended Stories