- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करण सिंह ग्रोवर को इस अभिनेत्री ने भरी महफिल में मारा था थप्पड़, आज बिपाशा बसु के साथ जी रहे हसीन जिंदगी
करण सिंह ग्रोवर को इस अभिनेत्री ने भरी महफिल में मारा था थप्पड़, आज बिपाशा बसु के साथ जी रहे हसीन जिंदगी
मुंबई. टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलफेंक करण सिंह का जन्म 23 फरवरी 1982 में नई दिल्ली में हुआ था। साऊदी अरब में उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। इसके बाद आईएचएम मुंबई से होटल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की। कुछ वक्त तक उन्होंने होटल इंडस्ट्री में काम किया। लेकिन उनकी मंजिल ग्लैमर इंडस्ट्री में इंतजार कर रही थी। करण अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहें। आइए इस एक्टर के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प वाकये के बारे में जानते हैं....

करण सिंह ग्रोवर आज अपनी जिंदगी कभी बॉलीवुड की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस में शुमार बिपाशा बसु के साथ गुजार रहे हैं। वो बॉलीवुड के रोमांटिक जोड़ी में से एक हैं। ऐसा नहीं है कि बिपाशा करण का पहला प्यार है। इससे पहले भी वो कई बार अलग-अलग लड़कियों को दिल दे चुके हैं।
करण सिंह का नाम दिलफेंक एक्टर में लिया जाता है। उनके जिंदगी में कई लड़कियां आईं। बिपाशा बसु से शादी करने से पहले वो दो बार दूल्हा बन चुके हैं।
करण 2008 में अभिनेत्री श्रद्धा निगम के साथ सात फेरे लिए। लेकिन इस रिश्ते में वो इमानदार नहीं रह पाए। उनका दिल कई लड़कियों पर आया। एक बार तो श्रद्धा ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। जिसके बाद उन्होंने करण से शादी तोड़ दी। यह रिश्ता महज 10 महीने तक ही चला।
श्रद्धा से अलग होने के बाद करण का नाम डांस कोरियोग्राफर निकोल के साथ भी जुड़ा। फिर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) के साथ वो प्यार में पड़े। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन यहां भी करण अपने दिल को नहीं संभाल पाए। वो दूसरी लड़कियों के प्रति आकर्षित होने लगे।
एक बार तो जेनिफर ने एक टीवी सीरियल के सेट पर करण को किसी लड़की के साथ देख लिया। वो खुद को कंट्रोल में नहीं रख पाई और भरी महफिल में करण को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया।
इसके बाद करण का दिल बिपाशा बसु पर आया। करण और बिपाशा 31 दिसंबर की रात थाईलैंड में थे और इस दौरान एक्टर ने एक रिंग के साथ एक्ट्रेस को प्रपोज किया। अभिनेत्री उन्हें ना नहीं बोल पाई। साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली।
हालांकि इस शादी को लेकर बिपाशा बसु ने बताया कि मुझे करण के पास्ट से कोई प्रॉब्लम नहीं थी। लेकिन मेरे माता-पिता इस शादी से राजी नहीं थे। लेकिन मैंने उन्हें समझाया और वो समझ गये।
फिलहाल करण और बिपाश एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। अक्सर एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण को आखिरी बार वेब सीरीज क़ुबूल है 2.0 में देखा गया था।
और पढ़ें:
RANI CHATTERJEE ने ब्लैक ड्रेस में बिखेरा अदाओं का जलवा, तस्वीरें देख घायल हो गए फैंस
RJ RACHANA ने 39 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, इस वजह से हुई रेडियो जॉकी की मौत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।