Kabir Bedi Birthday: 76 साल के कबीर बेदी की चौथी बीवी ने बच्चे की चाहत में फ्रीज कराए थे एग्स

मुंबई। कबीर बेदी (Kabir Bedi) 76 साल के हो गए हैं। 16 जनवरी, 1946 को लाहौर (पाकिस्तान) में पैदा हुए कबीर बेदी फिल्मों के कहीं ज्यादा अपनी कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे। कबीर बेदी ने 4 शादियां की हैं। उनकी चौथी बीवी परवीन दोसांज (Parveen Dosanjh) हैं। परवीन उम्र में कबीर बेदी से 29 साल छोटी हैं। परवीन दोसांज की छोटी बहन निन दोसांज ने एक्टर आफताब शिवदासानी (Aaftab Shivdasani) से शादी की है। इस लिहाज से आफताब रिश्ते में कबीर बेदी के साढ़ू भाई लगते हैं। चौथी बीवी उम्र में 29 साल छोटी..

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 16 2022, 06:15 AM IST

18
Kabir Bedi Birthday: 76 साल के कबीर बेदी की चौथी बीवी ने बच्चे की चाहत में फ्रीज कराए थे एग्स

कबीर बेदी ने 2016 में अपने 70वें बर्थडे से ठीक एक दिन पहले खुद से 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांज से शादी कर ली थी। ये कबीर बेदी की चौथी शादी है। परवीन दोसांज अभी 47 साल की हैं और वो कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी (52) से 5 साल छोटी हैं। परवीन दोसांज शादी से पहले कबीर बेदी के साथ 10 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं।

28

कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से 1969 में हुई थी। प्रोतिमा-कबीर के दो बच्चे हैं बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ। दोनों करीब 5 साल तक साथ रहे और इसके बाद 1974 में इनका तलाक हो गया। इसी बीच बेटे सिद्धार्थ की आत्महत्या से कबीर और प्रोतिमा दोनों को बड़ा झटका लगा। हालांकि कुछ वक्त बाद प्रोतिमा का भी एक हादसे में निधन हो गया।

38

प्रोतिमा से रिश्ते बिगड़ने के बाद कबीर बेदी का अफेयर परवीन बाबी से चला। कबीर के साथ परवीन बाबी का अफेयर लंबे समय तक रहा लेकिन कबीर बेदी अपने काम में कुछ ज्यादा ही बिजी रहने लगे, जिससे परवीन बाबी को लगा कि वो उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में परवीन बाबी ने भी कबीर बेदी से अपने रास्ते जुदा कर लिए।

48

परवीन बॉबी से अलग होने के बाद कबीर बेदी ने ब्रिटिश फैशन डिज़ाइनर सुसैन हम्फ्रेस से दूसरी शादी की। सुसैन और कबीर का एक बेटा भी है, जिसका नाम एडम बेदी है। एडम इंटरनेशनल मॉडल है। कुछ समय बाद कबीर बेदी और सुसैन हम्फ्रेस भी अलग हो गए।

58

बाद में कबीर बेदी ने तीसरी शादी 1992 में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। करीब 13 साल बाद 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। दोनों के बच्चे नहीं हैं। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। 

68

परवीन दोसांज से कबीर बेदी की पहली मुलाकात लंदन में एक प्ले के दौरान हुई थी। बात करीब 17 साल पहले 2005 की है। कबीर यह प्ले सेंट्रल लंदन के शेफ्ट्सबरी थिएटर में कर रहे थे। परवीन अपने दोस्त के साथ इसे देखने पहुंची थीं। बाद में सभी ने कबीर से मुलाकात की और बातों-बातों में परवीन कबीर बेदी की ओर अट्रैक्ट हो गईं।

78

परवीन दोसांज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे पैदा जरूर इंग्लैंड में हुई हैं, लेकिन पंजाबी सिख फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। वे गुरमुखी काफी अच्छे से पढ़ सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि कबीर उन्हें प्यार से 'पंजाबी शेरनी' कहकर बुलाते हैं। कबीर और परवीन की शादी 15 जनवरी, 2016 को हुई थी। उन्हें महसूस हुआ कि वक्त तेजी से बीत रहा है। लिहाजा, सतर्कता बरतते हुए परवीन ने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे, ताकि मां बनने में किसी तरह की समस्या न आए। 

88

कबीर की बेटी पूजा बेदी के अपनी सौतेली मां परवीन दोसांज से रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। एक बार तो पूजा ने परवीन के लिए 'डायन' शब्द का इस्तेमाल किया था। कबीर और परवीन की शादी के बाद पूजा ने ट्वीट किया था- हर सुखद कहानी में एक डायन या सौतेली मां होती है, मेरी में आ गई। 

ये भी पढ़ें :
मां के अड़ियल रवैए के कारण Hrithik Roshan की पहली हीरोइन नहीं बन पाई थी Kareena Kapoor, कर बैठी थी एक जिद

Kaho Naa Pyaar Hai @22: रातोंरात स्टार बने Hrithik Roshan आ गए थे खौफ में, 5 दिन बंद रहे थे कमरे में

वर्क मूड में Katrina Kaif, शुरू करेंगी फिल्म Merry Christmas की शूटिंग, कुछ ऐसा है शेड्यूल

Akshay Kumar की Sooryavanshi संक्राति के मौके पर दोबारा हो रही रिलीज, 30 मल्टीप्लेक्स में देखने मिलेगी

Seema Biswas Birthday: जब घरवालों को दरवाजा बंद कर देखना पड़ा था वो खौफनाक सीन, मुंह छुपाने की आ गई थी नौबत

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos