Published : Mar 05, 2022, 10:05 AM ISTUpdated : Mar 05, 2022, 10:12 AM IST
मुंबई। काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा (Nysa Devgn) देवगन शुक्रवार रात को बांद्रा स्थित बैस्टियान रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान न्यासा ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। हालांकि, रेस्टोरेंट के बाहर भीड़ को देख न्यासा काफी देर तक डरी-सहमी अपनी कार में ही बैठी रहीं। न्यासा के चेहरे के एक्सप्रेशन साफ बता रहे थे कि वो किसी चीज से डरी हुई हैं। कुछ देर बाद न्यासा जब रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं तो वहां मौजूद लोग उनके साथ सेल्फी खिंचाने की रिक्वेस्ट करते रहे। हालांकि, न्यासा के चेहरे पर अब भी खुशी नहीं दिख रही थी।
रेस्टोरेंट के बाहर खड़े एक शख्स ने न्यासा (Nysa Devgn) के साथ सेल्फी खिंचाने की कोशिश की लेकिन न्यासा उदास-सा चेहरा लिए सिर झुकाए वहां से बाहर निकल गईं। इस दौरान न्यासा की हालत देख वहां मौजूद लोगों के एक्सप्रेशन देखने लायक थे।
28
पता नहीं किस बात को लेकर न्यासा (Nysa Devgn) इतनी डरी-सहमी और उदास थीं, कि पल भर के लिए भी उनके चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को नहीं मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि न्यासा भीड़ को देखकर डर गई होंगी।
38
बता दें कि इससे पहले 28 दिसंबर, 2021 की रात को न्यासा देवगन (Nysa Devgn) अपने एक दोस्त के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान वो जिस शख्स के साथ दिखीं, वो उसने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिसकी वजह से पहचान में नहीं आया।
48
डिनर डेट के दौरान काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) मिडी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। न्यासा का वीडियो देख लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए थे। एक शख्स ने तो न्यासा के साथ दिख रहे मिस्ट्री ब्वॉय को गोविंदा का बेटा ही बता दिया था।
58
न्यासा (Nyasa Devgan) पापा अजय देवगन (Ajay Devgn) के बेहद करीब है। बता दें, न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है।
68
अजय देवगन (Ajay Devgn) अक्सर अपनी बेटी की तारीफ और सपोर्ट करते हैं। न्यासा बॉलीवुड में एंट्री करेंगी या नहीं इसे लेकर एक बार अजय ने कुछ महीनों पहले रिएक्ट किया था। अजय ने कहा था- नहीं, वो फिल्मों के बारे में बात भी नहीं करती। वो सिंगापुर में पढ़ रही है और बहुत खुश है। फिलहाल उसका फिल्मों की तरफ कोई रुझान नहीं है।
78
मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्यासा की मानें तो वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्ड फेमस शेफ बनें। काजोल (Kajol) अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मैं बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर किसी ने मेरे बच्चों की तरफ आंख उठाने की कोशिश भी की तो मुझे लगता है कि मैं उन्हें काट खाऊंगी।
88
कुछ दिनों पहले न्यासा (Nyasa Devgan) का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो अपनी मां के गाने बोले चूड़ियां पर परफॉर्म करती नजर आई थी। ये वीडियो न्यासा के स्कूल इवेंट का था।