मुंबई. बॉलीवुड का सबसे बड़ा खानदान कपूर खानदान पिछले कुछ समय से मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है। पिछले साल खानदान के दो मेंबर दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं, इस साल फरवरी में राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का निधन हो गया। इन दुखों को झेलने के बाद अभी भी खानदान की मुश्किलें कम नही हुई है। अब एक परेशानी सामना आ गई है। यह परेशानी है राजीव कपूर की प्रॉपर्टी के हक को लेकर है क्योंकि पूरी कपूर फैमिली में फिलहाल ये किसी को नहीं पता है कि राजीव कपूर के तलाक के कागजात कहां हैं? फिलहाल उनकी प्रपॉर्टी पर भाई रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) और बहन रीमा जैन (Reema Jain) का हक है, लेकिन इसपर उनका पूरा हो इसके पहले उन्हें राजीव कपूर के तलाक के कागज कोर्ट में पेश करने होंगे।
आपको बता दें कि इसी साल 9 फरवरी को राजीव कपूर का दिल दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया था, जिसके दो महीने बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर और बहन रीमा जैन ने उनकी प्रॉपर्टी पर हक के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की थी। लेकिन अब हाई कोर्ट ने इन लोगों से राजीव के तलाक के कागज जमा करने की बात कही है।
29
हाई कोर्ट के तलाक के कागज मांगे जाने के बाद रणधीर कपूर ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि उनके पास कागज नहीं हैं। अब तक किसी को यह कागज नहीं मिले हैं और सभी उसकी तलाश कर रहे हैं।
39
राजीव कपूर ने 2001 में आरती सभरवाल से शादी की थी और 2003 में दोनों का तलाक भी हो गया था। अब कपूर परिवार के वकील ने यह दलील पेश की है कि तलाक किस फैमिली कोर्ट में हुआ इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है और कागज भी नहीं मिल रहे हैं। तलाक के बाद राजीव भाई रणधीर कपूर के साथ ही रहते थे।
49
राजीव कपूर पांच भाई-बहन हैं, जिनमें ऋषि कपूर का 9 महीने पहले अप्रैल, 2020 में निधन हो गया था। वहीं उनसे पहले बहन रितु नंदा ने भी जनवरी, 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। पांच भाई-बहनों में अब सिर्फ रणधीर कपूर और रीमा कपूर जीवित हैं।
59
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर उर्फ चिंपू का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा। राम तेरी गंगा मैली जैसी एकाध हिट फिल्म करने के बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया था, जिसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन और डायरेक्शन में हाथ आजमाया।
69
राम तेरी गंगा मैली फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन इसका सारा क्रेडिट एक्ट्रेस मंदाकिनी को मिल गया। जैसे-जैसे फिल्म चर्चित होने लगी राजीव कपूर पिता राज कपूर से नाराज होते गए। इस फिल्म के बाद बाप-बेटे में काफी अनबन हो गई थी।
79
राम तेरी गंगा मैली के बाद राज कपूर ने दोबारा कभी राजीव को लेकर कोई फिल्म नहीं बनाई। इस बात से राजीव पापा राज कपूर से से इतने नाराज थे कि वे पिता के मरने के बाद उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं गए थे।
89
राजीव कपूर ने अपने करियर में आसमान, मेरा साथी, लावा, जबर्दस्त, राम तेरी गंगा मैली, लवर ब्वॉय, अंगारे, जलजला, हम तो चले परदेस, नाग-नागिन और जिम्मेदार जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया।
99
राजीव कपूर ने बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर 1991 में आई फिल्म हिना और 1996 में आई प्रेमग्रंथ में काम किया। इसके बाद 1999 में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर फिल्म 'आ अब लौट चलें' बनाई। इसमें अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे।