मुंबई. डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan) की फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे (Film Dulhan Hum Le Jayenge ) की रिलीज को 21 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 24 मार्च, 2000 को रिलीज हुई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और सलमान खान (Salman Khan) लीड रोल में थे। इनके साथ अनुपम खेर (Anupam Kher), ओम पुरी (Om Puri), परेश रावल (Paresh Rawal), कादर खान (Kader Khan) भी फिल्म में नजर आए थे। ऐसा कहा जाता है कि यह फिल्म 1960 में आई फिल्म एक फूल 4 कांटे से इस्पायर्ड थी। आपको बता दें कि महज 9 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने लगभग 35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी बीच करिश्मा कपूर को लेकर एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह किस्सा उस दौरान का है जब करिश्मा, रवीना टंडन (Raveena Tandon) के साथ फिल्म आतिश: फील द फायर की शूटिंग कर रही थी। और दोनों में एक बात को लेकर जबरदस्त झगड़ा हो गया था।
वैसे, फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी नोंक-झोंक की खबरें सुर्खियों में बनी रहती है। चाहे वह सलमान-शाहरुख के बीच की लड़ाई हो या करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच की कड़वाहट। कहीं ना कहीं से इनके बीच के कोल्ड वॉर खूब खबरों में रहे है।
210
इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स रहे, जिन्होंने साथ काम किया और इनकी फिल्में सफल भी रहीं, पर इनके बीच के रिश्ते अच्छे नहीं रहे। इन्हीं एक रही करिश्मा और रवीना के बीच की कैटफाइट।
310
वैसे तो इन दोनों के बीच की कैटफाइट से सभी वाकिफ थे, लेकिन इनके बीच रिश्ते कितने खराब रहे, इसका खुलासा फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने किया था।
410
फराह ने चैट शो में आतिशः फील द फायर फिल्म के दिनों को याद करते हुए बताया था- मैं करिश्मा और रवीना के साथ फिल्म का एक गाना कर रही थी। इतने में दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को अपनी-अपनी विग से मारना शुरू कर दिया।
510
उन्होंने बताया था- दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल नोंच लिए थे। ये थोड़ा बचपने जैसा था। वैसे, आपको बता दें कि दोनों का ही अजय देवगन संग अफेयर रहा है। और यहीं दोनों के बीच झगड़े की वजह भी बना।
610
बता दें कि फिल्म अंदाज अपना-अपना में भी रवीना और करिश्मा ने साथ काम किया था। कहा जाता है कि दोनों इस दौरान भी एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं। फिल्म प्रमोशन के दौरान भी दोनों साथ में फोटो तक नहीं खिंचाती थीं। शूटिंग के दौरान भी दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं।
710
इतना ही नहीं एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों के बीच झगड़े की वजह अजय देवगन को बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब यह दोनों एक्ट्रेस अंदाज अपना अपना की शूटिंग कर रही थीं तब दोनों को ही अजय देवगन से प्यार हो गया था। कहा तो यह भी जाता है कि अजय ने रवीना के लिए करिश्मा को छोड़ दिया था। इसी वजह से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था।
810
यह झगड़ा कुछ ऐसा था कि दोनों ने एक बार तो शाहरुख खान की होली पार्टी के दौरान फोटो के लिए साथ पोज देने तक से इनकार कर दिया था। जब बाद में रवीना से पूछा गया तो उन्होंने कहा था- अगर मैं करिश्मा के साथ पोज दूं तो यह मुझे सुपरस्टार नहीं बना देगा। वो मेरी जिंदगी में उस तरह से नहीं हैं।
910
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रवीना ने कहा था- मैं प्रोफेशनल हूं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं जब जरूरत हुई तो झाड़ू के साथ भी पोज दे दूंगी। मैं और करिश्मा बेस्ट फ्रेंड्स नहीं हैं। यही अजय के साथ है। प्रोफेशनली में अजय के साथ और करिश्मा के साथ काम करने के लिए तैयार हूं। जहां काम का सवाल है वहां मुझे इस तरह की ईगो प्रॉब्लम्स नहीं होती।
1010
वहीं, करिश्मा से जब रवीना से उनके रिश्ते पर पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि भले ही अंदाज अपना अपना में उनका रिश्ता बेस्ट फ्रेंड का दिखाया है लेकिन असल जिंदगी में ऐसा बिल्कुल नहीं है। बात वर्कफ्रंट की करें तो करिश्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर है वहीं, रवीना साउथ की फिल्म केजीएफ 2 में नजर आए। 16 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में साउत सुपरस्टार यश और संजय दत्त लीड रोल में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।