Published : Oct 14, 2022, 09:26 AM ISTUpdated : Oct 14, 2022, 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. करवा चौथ का त्योहार सबसे बड़ा और खास होता है। इस मौके पर पूरे देश में जश्न मनाया गया। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी करवा चौथ जमकर सेलिब्रिट किया। वहीं, शादी के बाद कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का पहला करवा चौथ था। इस मौके पर वे लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पति विक्की कौशल के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। वहीं, हर साल की तरह इस साल भी अनिल कपूर (Anil Kapoor) की पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) ने अपने घर पर फैमिली और दोस्तों के लिए भव्य करवा चौथ पूजा का आयोजन किया। बी-टाउन के सबसे ग्रैंड सेलिब्रेशन में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), रवीना टंडन (Raveena Tandon) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की पत्नी नताशा दलाल, नीलम (Neelam), पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) सहित कई एक्ट्रेसेस शामिल हुई। नीचे देखें करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज...
कैटरीना कैफ ने पिछले साल दिसंबर में विक्की कौशल के साथ तार फेरे लिए थे। शादी के बाद वे पहली बार सिंदूर और मंगलसूत्र पहने नजर आई। सामने आई फोटोज में वह सास-ससुर के साथ पोज देती नजर आ रही है।
210
कैटरीना कैफ ने अपना पहला करवा चौथ ससुरालवालों के साथ मनाया। इस मौके पर वह पति विक्की कौशल और सास-सुसर के साथ मुस्कराते हुए पोज देती नजर आई।
310
शिल्पा शेट्टी ने रात को चांद देखने के बाद पूजा की और पति का चेहरा छन्नी में देखा। इस मौके पर शिल्पा लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
410
इस बार अनिल कपूर के घर करवा चौथ का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया गया। इस सेलिब्रेशन में शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, नीलम, भावना पांडे, रीमा जैन, सुनीता कपूर सहित कई सेलेब्स नजर आए।
510
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के साथ पोज शिल्पा शेट्टी। इस मौके पर दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आई।
610
सुनीता कपूर ने अपनी देवरानी महीप कपूर के साथ भावना पांडे और नीलम के साथ पोज दिए। सभी हैवी ज्वैलरी और ट्रेडिशनल लुक में आई।
710
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की पूजा करते एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि सभी एक साथ बैठकर पूजा करती नजर आ रही है।
810
रवीना टंडन ने भी अपने घर पर करवा चौथ का छोटा सेलिब्रेसन रखा था। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस बिंदिया गौस्वामी अपनी बेटियों के साथ नजर आईं।
910
वरुण धवन ने चांद निकलने के बाद पत्नी नताशा दलाल को अपने हाथों से खाना खिलाया। इस मौके पर पति-पत्नी बेहद खुश नजर आए।
1010
नेहा कक्कड़ ने भी पति रोहन प्रीत सिंह के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने लाल जोड़े में पति के साथ वाली फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कपल फोटोज में बेहद रोमांटिक लग रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।