पत्रलेखा-राजकुमार राव
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) से 15 नवंबर, 2021 को चंडीगढ़ में शादी की। बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने 13 नवंबर को सगाई की थी। दो दिन बाद 15 नवंबर को दोनों हमेशा के लिए एक हो गए। राजकुमार राव की दुल्हन पत्रलेखा पॉल का जन्म मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में 20 फरवरी, 1989 को एक बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट जबकि मां होममेकर है। शादी के बाद कपल का ये पहला वेलेंटाइन है।