राजू श्रीवास्तव की LOVE STORY: जिस लड़की से शादी के लिए 12 साल रुके, आज डॉक्टर्स उसे पास तक नहीं जाने दे रहे!

Published : Aug 22, 2022, 11:17 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. राजू श्रीवास्तव  (Raju Srivastava) को दिल्ली एम्स में भर्ती हुए 13 दिन हो गए हैं। उनके चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उन्हें लेकर अफवाह उड़ा रहे हैं, जो उनके परिवार खासकर पत्नी शिखा श्रीवास्तव और बच्चों को बुरी तरह आहत कर रही हैं। पिछले दिनों ऐसी ही ख़बरें मीडिया में आने के बाद राजू की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। वे अस्पताल में ही मौजूद हैं, लेकिन ताजा खबर यह है कि डॉक्टर्स उन्हें राजू से मिलने नहीं दे रहे हैं। ताकि कॉमेडियन को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाया जा सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजू ने शिखा से शादी के लिए 12 साल लंबा इंतजार किया था। आइए आपको बताते हैं दोनों लव स्टोरी के बारे में, जो किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है...

PREV
17
राजू श्रीवास्तव की LOVE STORY:  जिस लड़की से शादी के लिए 12 साल रुके, आज डॉक्टर्स उसे पास तक नहीं जाने दे रहे!

रिपोर्ट्स की मानें तो शिखा श्रीवास्तव का जन्म लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था और उनकी उम्र फिलहाल 54 साल है। बताया जाता है कि घर में प्यार से उन्हें मोनी भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: मां को बचाने गुंडों से भिड़ गई थीं Raju Srivastava की 12 साल की बेटी, 9 PHOTOS में जानिए अभी वे करती क्या हैं?

27

शिखा श्रीवास्तव की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से हुई है। पढ़ाई पूरी होने के बाद 17 मई 1993 को उन्होंने राजू श्रीवास्तव से शादी की। लेकिन इस शादी के लिए राजू ने लगभग 12 साल इंतजार किया था। 

37

शिखा से राजू की मुलाक़ात 1982 में अपने भाई की शादी के दौरान फतेहपुर में हुई थी।एक इंटरव्यू में राजू ने बताया था कि वे शिखा को देखते ही उनके प्यार में पड़ गए थे।उन्होंने तभी शिखा से शादी का मन बना लिया था। लेकिन उन्होंने तुरंत अपनी फीलिंग उनके साथ साझा नहीं की।

47

शिखा से अपने प्यार का इजहार करने से पहले राजू मुंबई जाकर कुछ करना चाहते थे। राजू ने मुंबई पहुंचकर कुछ साल का संघर्ष किया। 

57

मुंबई में संघर्ष के दौरान राजू श्रीवास्तव  पत्र लिखकर यह जानकारी लेते रहे कि शिखा ने अभी किसी से शादी तो नहीं की।

67

कुछ साल बाद राजू ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा और आर्थिक रूप से भी सक्षम हो गए तो उन्होंने पत्र लिखकर शिखा से अपने प्यार का इजहार किया और उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। राजू और शिखा दो बच्चों (बेटी अंतरा और बेटा आयुष्मान) के पैरेंट्स हैं।

77

राजू और शिखा ने 2013 में डांसिंग रियलिटी 'नच बलिए' के 6ठे सीजन में पार्टिसिपेट किया था। 2016 में शिखा ने राजू के साथ अपनी सोसाइटी में सफाई कर माय क्लीन इंडिया मूवमेंट में हिस्सा लिया था। 

और पढ़ें...

Superstar singer season 2: कंटेस्टेंट के घर हालात सुन रो पड़ीं नेहा कक्कड़, झटके में किया 5 लाख रु. देने का एलान

विवेक अग्निहोत्री ने खोला बॉलीवुड का 'काला चिट्ठा', बोले- यहां लोग आपके सपनों की कब्र पर नाचते हैं

मां बनते ही सोनम कपूर का बिना पेंट, बिना ब्रा वाला मैटरनिटी फोटोशूट वायरल, भड़के लोग बोले- क्या बकवास है?

पॉपुलर सिंगर का 71 साल की उम्र निधन, भारत में जन्मी, विभाजन के 10 साल बाद पिता के बिना पाकिस्तान चली गई थी

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories