आधी रात को मना नीतू सिंह का बर्थडे, होने वाली सास को विश करने पहुंची आलिया, करीना-करिश्मा भी आई नजर

Published : Jul 08, 2021, 10:57 AM IST

मुंबई. कपूर खानदान की बहू और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मम्मी नीतू सिंह (Neetu Singh) 63 साल की हो गई है। उनके जन्मदिन के मौके पर आधी रात को ही बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर करीब-करीब पूरा कपूर खानदान इकट्ठा हुआ। अपनी होने वाली सास हो जन्मदिन की बधाई देने खासतौर पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी बहन शाहिन के साथ पहुंची। नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं। रिद्धिमा फोटोज शेयर कर लिखा- मैं और मेरे अपने... जन्मदिन मुबारक हो मां! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। फोटोज नीतू और रिद्धिमा दोनों ने डार्क ब्लू कलर की ड्रेस पहन हुई है। नीचे देखे बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज...

PREV
19
आधी रात को मना नीतू सिंह का बर्थडे, होने वाली सास को विश करने पहुंची आलिया, करीना-करिश्मा भी आई नजर

अपनी चाची नीतू सिंह को बर्थडे विश करीना कपूर अकेले ही पहुंची। न पति सैफ अली खान साथ थे और न ही दोनों बेटे। वहीं करिश्मा कपूर दोनों बच्चों के साथ पार्टी में पहुंची थी। इस मौके पर करीना के पापा रणधीर कपूर, बबिता, अरमान जैन भी नजर आए। 

29

पार्टी एन्जॉय करती आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर और समायरा। 

39

नानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में बेहद खुश नजर आई करिश्मा की बेटी समायरा और रिद्धिमा की बेटी समारा।

49

नीतू सिंह की जन्मदिन की पार्टी में पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। सभी ने मिलकर जमकर मस्ती की।

59

बर्थडे पर नीतू सिंह ने बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ पोज दिए। सभी बेहद खुश थे। 

69

बर्थडे पर नीतू सिंह ने बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ पोज दिए। सभी बेहद खुश थे। 

79

नीतू ने 1966 में आई फिल्म 'सूरज' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में काम करने का ऑफर फिल्म की एक्ट्रेस वैजयंतीमाला ने दिलवाया था। 

89

1973 में आई फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें पहचान 1975 में आई फिल्म 'खेल खेल में' से मिली। नीतू ने 'रफू चक्कर' (1975), 'दीवार' (1975), 'कभी कभी' (1976), 'परवरिश' (1977), 'धरमवीर' (1977), 'कस्मे वादे' (1978), काला पत्थर (1979), याराना (1981) जैसी फिल्मों में काम किया।

99

नीतू ने ऋषि कपूर से 22 जनवरी, 1980 को शादी की थी। शादी के बाद नीतू ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। शादी के 26 साल बाद उन्होंने फिल्म 'लव आजकल' (2009) से कमबैक किया था। हालांकि, अब ऋषि इस दुनिया में नहीं है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories