इस किस्से के बारे में नीतू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के दौरान वो दोनों बेहोश हो गए थे। लेकिन दोनों के बेहोश होने की वजह भी अलग-अलग ही थी। दरअसल, नीतू की मानें तो उनका लंहगा काफी भारी था और गर्मी भी उस समय बहुत थी। उसे संभालते हुए वो बेहोश हो गई थीं। वहीं, ऋषि अपने आसपास इतनी सारी भीड़भाड़ देखकर परेशान हो गए थे और चक्कर खाकर गिर गए थे। इसके बाद जब वो दोनों ठीक हुए, तब शादी पूरी हुई।