मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में सरोगेसी के जरिए बेटी के पेरेंट्स बने हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई है। इतना ही नहीं उन्होंने लाडली का नाम क्या रखा है, ये भी अभी तक किसी के साथ शेयर नहीं किया। हालांकि, वे अपने घर को बेटी के खासतौर पर रिनोवेट करवा चुके हैं। वहीं, उसके खेलने के लिए ढेर सारे खिलौने भी घर में इकट्ठा कर लिए है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घूमती नजर आई। उनकी फोटोज वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैन्स हैरान है। दरअसल, जो फोटोज सामने आई है उनमें प्रियंका का वजन बढ़ा नजर आ रहा है। वहीं, वे बिना मेकअप और बिखरे बालों में नजर आ रही है। नीचे पढ़ें प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी कुछ खास बातें...
सामने आई फोटोज में प्रियंका चोपड़ा फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रही है। उन्होंने एक जैकेट भी कैरी कर रखी है, जो कंधे से सरकती दिख रही है। उन्होंने अपने बालों में जूड़ा बना रखा है फिर भी बाल बिखरे नजर आ रहे हैं।
210
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इसी साल 15 जनवरी को सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी थी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रियंका की फर्टिलिटी इश्यू को लेकर भी कुछ पोस्ट देखने को मिली थी।
310
दरअसल, प्रियंका ने मां बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया और उसके बाद से ही कुछ ऐसे पोस्ट्स सामने आई, जिसमें कहा गया कि कपल ने ये फैसला प्रियंका के फर्टिलिटी इश्यू की वजह से लिया है। सोशल मीडिया पर एक ने लिखा था- अमीर लोगों के लिए सरोगेसी अपनाना काफी आसान हो गया है। एक ने लिखा- सरोगेसी अब सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। एक ने सवाल उठाया था- क्या एक मां को रेडीमेड बच्चे के साथ लगाव हो सकता है, क्या वो उसे उतना प्यार दे पाती है।
410
प्रियंका-निक की बेटी ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले दक्षिणी कैलिफोर्निया अस्पताल में जन्म लिया। जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाती तब तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा, ऐसी जानकारी भी सामने आई थी। कहा जा रहा था कि कपल के बच्चे की डिलीवरी डेट अप्रैल में थी। और इसी के चलते प्रियंका ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा कर लिया था।
510
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस में पति के साथ एक आलीशान बंगले में रहती है। इस बंगले में 11 बाथरूम और 7 बेडरूम है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपने इस घर को रिनोवेट भी करवाया है। दरअसल कपल चाह रहा था कि बेटी के आने से पहले वे अपने बंगले को बेबी फ्रेंडली बनाना चाहते थे।
610
रिपोर्ट्स की मानें तो निक-प्रियंका ने लॉस एंजेलिस का ये लैविश घर बच्चे की प्लानिंग के हिसाब से खरीदा था। उन्हें अपने आने वाले बच्चे के लिए घर में ग्रीनरी और आउटडोर स्पेस भी चाहिए था। अपने घर के इंटीरियर और एक्सटीरियर के रिनोवेशन में प्रियंका-निक ने कई महीनों लगाए हैं।
710
आपको बता दें कि 2015 में प्रियंका और निक की पहली मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां मेट गाला में बढ़ीं। यहीं से दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रियंका को निक ने ग्रीस में प्रपोज किया था।
810
करीब 3 साल के अफेयर के बाद दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में कपल ने शादी की थी। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। वहीं, शादी के बाद कई बार प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आई थी, लेकिन हर पीसी ने इसे अफवाह करारा दिया।
910
प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स पिक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
1010
अब वे बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों पर फोकस कर रही है। खबरें आई थी वे फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल प्ले में है। लेकिन बेटी होने के बाद उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। अब मेकर्स फिल्म के लिए प्रियंका की जगह किसी दूसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।