राजा हिंदुस्तानी की एक्ट्रेस ने शादीशुदा शख्स के प्यार में बर्बाद कर लिया करियर, 23 साल से जी रही गुमनामी में

मुंबई। 25 साल पहले आई आमिर खान (Aamir Khan) और करिश्मा कपूर (Karishma kapoor) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के गाने 'परदेसी परदेसी' आज भी लोगों की जुबान पर है। हालांकि इस गाने में खूबसूरत बंजारन के रोल में नजर आईं एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा के बारे में कम ही लोगों को पता है। प्रतिभा गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी हैं। प्रतिभा ने 1992 में आई फिल्म 'मेहबूब मेरे मेहबूब' से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनका करियर बेहद छोटा रहा और उन्होंने महज 13 फिल्मों में ही काम किया। 

Asianet News Hindi | Published : May 22, 2021 3:49 PM IST

19
राजा हिंदुस्तानी की एक्ट्रेस ने शादीशुदा शख्स के प्यार में बर्बाद कर लिया करियर, 23 साल से जी रही गुमनामी में

म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी से प्रतिभा सिन्हा का अफेयर लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। शादीशुदा नदीम के प्यार में वे इस कदर पागल थीं कि अपना करियर तक दांव पर लगा दिया था।
 

29

प्रतिभा ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान ये कहकर सभी को चौंका दिया था कि वो जल्द ही नदीम से शादी करने वाली हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद ही इस खबर का खंडन करते हुए कहा था कि वो शादी नहीं कर रही हैं।

39

बता दें कि नदीम पर गुलशन कुमार की हत्या का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिभा की मां माला सिन्हा उनके और नदीम के रिश्ते के खिलाफ थीं। ऐसे में किसी को उनके अफेयर का पता ना चले इसलिए नदीम और प्रतिभा एक-दूसरे से कोड वर्ड में बात करते थे।

49

प्रतिभा का कोड नेम 'Ambassador' और नदीम का 'Ace' था। जब मीडिया को दोनों के सीक्रेट कोड नेम पता चल गए तो प्रतिभा सिन्हा ने खुलकर नदीम के साथ अपने रिलेशन की बात स्वीकार कर ली थी।

59

जब इस बात की खबर माला सिन्हा को हुई तो वो बेहद नाराज हुईं और प्रतिभा को रोकने की कोशिश की। दरअसल, नदीम सैफी पहले से शादीशुदा थे ऐसे में प्रतिभा से उनका रिश्ता माला को मंजूर नहीं था। उन्होंने दोनों को अलग करने की भरपूर कोशिश की। लेकिन प्रतिभा नदीम से दूर जाने को राजी नहीं थी।

69

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतिभा के साथ अफेयर की खबरों को लेकर नदीम भी काफी परेशान हो गए थे। खबरों के मुताबिक माला सिन्हा ने नदीम के घर फोन करके काफी गाली-गलौच भी की थी। बाद में प्रतिभा ने अपनी मां की तरफ से नदीम से माफी मांगी थी।

79

नदीम ने एक इंटरव्यू में बताया था- मां और बेटी मिलकर मेरे साथ गेम खेल रही हैं। वो मेरे नाम का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी पाना चाहती है। मैं सिर्फ प्रतिभा सिन्हा की मदद करना चाहते था, क्योंकि प्रतिभा एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं और इसीलिए वो उनके करीब थे। हमारे बीच अब कुछ भी नहीं है।

89

प्रतिभा सिन्हा आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'मिलिट्री राज' में नजर आईं थी। इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो फिलहाल अपनी मां माला सिन्हा के साथ गुमनाम जिंदगी जी रही हैं।

99

प्रतिभा का करियर काफी छोटा रहा था। उन्होंने महज 13 फिल्मों में ही काम किया। प्रतिभा सिन्हा ने कल की आवाज, दिल है बेताब, एक था राजा, तू चोर मैं सिपाही, राजा हिंदुस्तानी, गुदगुदी, दीवाना मस्ताना, कोई किसी से कम नहीं, जंजीर और मिलिट्री राज जैसी फिल्मों में काम किया।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos