Published : Mar 05, 2022, 07:01 PM ISTUpdated : Mar 05, 2022, 07:09 PM IST
मुंबई. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं। उनकी पर्सनालिटी बड़ी दमदार है। गोरा रंग, फिट बॉड, घने बाल और मस्ती भरा अंदाज सब कुछ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बॉयफ्रेंड में हैं। रणबीर को देखकर लड़कियां घायल हो जाती हैं। इन दिनों अभिनेता 'रॉकस्टार' लुक में दिखाई दे रहा है। बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बाल में वो टफ लुक में दिख रहे हैं। उनका नया लुक किसी को पसंद आ रहा है तो किसी को नहीं। आइए नीचे देखते हैं रणबीर कपूर का न्यू लुक्स...
रणबीर कपूर पिछले दो दिनों से पैपराजी के कैमरे में कैद हो रहे हैं। उन्हें बांद्रा में धर्मा ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। उन्होंने हाथ हिलाकर पैपराजी को पोज दिए।
27
रणबीर कपूर ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने बेहद ही स्टाइलिश चश्मा कैरी कर रखा था।
37
'बर्फी' फेम रणबीर पर बियर्ड लुक काफी जम रहा था। हालांकि कुछ लोगों को उनका ये लुक पसंद नहीं आ रहा है। तो कुछ को वो इस लुक्स में काफी हॉट दिख रहे हैं।
47
रणबीर कपूर का नया लुक देखकर कोई उन्हें केबल वाला बोल रहा है तो कोई भिखारी। वहीं, कुछ फैंस को इनका लुक बहुत पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें सो हॉट कहा। वहीं कई हार्ट का इमोजी भी शेयर करके अभिनेता पर प्यार लुटा रहे हैं।
57
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पहली बार रियल लाइफ कपल स्क्रीन पर रोमांस करते दिखाई देंगे।
67
'ब्रह्मास्त्र' तीन पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 09 सितंबर 2022 को रिलीज होगा। फिल्म का मोशन पोस्टर आउट हो चुका है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर का किरदार भगवान शिव पर आधारित है। वो स्पेशल पावर वाले कैरेक्टर का रोल प्ले करते दिखाई देंगे।
77
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।