जब पिता पर लगे ऐसे गंभीर आरोपों से दुखी हो गए रणवीर सिंह, खुद आगे आकर दी थी सफाई, कही थी ये बात

मुंबई. कुछ ही वक्त में बॉलीवुड पर राज करने वाले रणवीर सिंह 35 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ था। 3 साल तक स्ट्रगल करने के बाद रणवीर को 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात ऑफर हुई थी। इस फिल्म को लेकर ये अफवाह उड़ी थी कि उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी ने फिल्म बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को दिए थे। ये बात सुनकर रणवीर बेहद गुस्सा हो गए थे और उन्होंने इस बात का जोरदार खंडन करते हुए कहा था यह फिल्म उन्हें उनके टैलेंट की वजह से मिली। बता देंकि रणवीर की अपकमिंग फिल्म 83 है, जिसमें वे क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2020 5:50 AM IST / Updated: Jul 08 2020, 10:10 AM IST

18
जब पिता पर लगे ऐसे गंभीर आरोपों से दुखी हो गए रणवीर सिंह, खुद आगे आकर दी थी सफाई, कही थी ये बात

रणवीर को अपना पहला ब्रेक पाने के लिए 3 साल स्ट्रगल करना पड़ा था। बतौर एक्टर करियर की शुरुआत करने से पहले वे एक ऐड कपंनी में कॉपी एडिटर के पद पर काम करते थे। कड़े स्ट्रगल के बाद जब रणवीर को प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने 'बैंड बाजा बारात' फिल्म का ऑफर दिया, तो वे बेहद इमोशनल हो गए थे। कहा जाता है कि ऑफर मिलने के बाद वे कॉरिडोर में जाकर खूब रोए भी थे। 

28

'बैंड बाजा बारात' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में रणवीर के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा थी, जिसके साथ उनका अफेयर भी काफी चर्चा में रहा। 


 

38

रणवीर की फिल्म 'लुटेरा' रिलीज होने के बाद उनकी मां ने उन्हें सबसे महंगी गाड़ी गिफ्ट की थी। इसके साथ ही एक बार रणवीर के फैन ने उन्हें महंगी सोने की चेन गिफ्ट की थी जिसके बाद रणवीर ने रिटर्न गिफ्ट दिया था।

48

रणवीर ने थिएटर में भी काम किया है। थिएटर में उनको बैक स्टेज का ही काम सौंपा गया। जहां उन्हें कई तरह के छोटे-मोटे काम करने पड़ते थे। इस दौरान उन्हें चाय लाना, सीट लगाना, रिहर्सल करवाने का काम करना पड़ता था। 

58

रणवीर, सोनम कपूर के कजिन हैं। रणवीर की मां अंजू भवनानी सोनम की मां सुनीता कपूर की बहन हैं। इस रिश्ते से सोनम-रणवीर भाई-बहन हुए।

68

रणवीर ने इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन यूएसए से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। वे वहां थिएटर स्टूडेंट थे। 

78

रणवीर ने अपने नाम में से भावनानी इसलिए हटा दिया क्योंकि उन्हें लगता है इसके साथ उनका नाम बहुत अधिक लंबा था और फिल्म इंडस्ट्री में इस नाम के साथ उन्हें एक ब्रांड नेम के तौर पर कम अहमियत मिलती। 

88

रणवीर की अपकमिंग फिल्म 83 है। इसमें वे पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। उन्होंने लेडीज वर्सेस रिकी बहल, लुटेरा, गोलियों की रासलीला रामलीला, गुंडे, किल दिल, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा, गली ब्वॉय जैसी फिल्मों में काम किया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos