मुंबई. सिल्वर स्क्रीन से दूर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रवीना टंडन (Raveena Tandon) की शादी की आज 18वीं सालगिरह है। उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी (Anil Thadani) से 22 फरवरी, 2004 को उदयपुर पैलेस में बड़ी धूमधाम से शादी की थी। शादी के दौरान रवीना मंडप में 100 साल पुरानी डोली में बैठकर आई थीं। बता दें कि ये वही डोली थी, जिसमें मेवाड़ की रानी को लाया गया था। वैसे, अनिल थडानी से शादी करने से पहले रवीना का 3-3 बॉलीवुड एक्टर के साथ अफेयर रहा लेकिन उन्होंने जब भी दिल लगाया उन्हें धोखा ही मिला। बता दें कि रवीना का अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn) और सनी देओल (Sunny Deol) के साथ अफेयर खूब सुर्खियों में रहा है। शायद कम ही लोग जानते है कि एक के साथ उनकी सगाई तक हो गई लेकिन फिर रिश्ता टूट गया और वे डिप्रेशन में चली गई। नीचे पढ़ें आखिर किसकी वजज से रवीना टंडन ने की थी आत्महत्या करने की कोशिश और क्यों...
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन से प्यार में मिले धोखे के बाद उन्होंने आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी। हालांकि, अजय ने उस दौरान अपने एक बयान में कहा था कि रवीना पब्लिसिटी पाने के लिए यह सब कर रही है।
210
फिल्मों में साथ काम करते-करते रवीना और अजय को एक-दूसरे के प्यार हो गया। बी-टाउन के गलियारों में दोनों के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे। हालांकि, दोनों का अफेयर ज्यादा लंबा नहीं क्योंकि अजय की लाइफ में रवीना के साथ करिश्मा कपूर ने भी एंट्री मार ली थी।
310
उस दौर में छपी खबरों की मानें तो जब करिश्मा, अजय की जिंदगी में आईं तो उस वक्त अजय रवीना को डेट कर रहे थे, लेकिन करिश्मा के प्यार में पागल अजय ने रवीना को बीच रास्ते में छोड़ दिया। अजय को लेकर करिश्मा और रवीना के रिश्तों में तनाव आ गया था। खबरों की मानें तो करिश्मा ने करीब दो फिल्मों से रवीना को बाहर करवा दिया था।
410
कहा जाता है कि रवीना ने सुसाइड करने की कोशिश की थी और वो डिप्रेशन में चली गई थीं। रवीना ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वो अजय को अपने से दूर नहीं देखना चाहती थी। वहीं, अजय देवगन ने साफ कहा था कि रवीना का सुसाइड अटेंप्ट केवल पब्लिसिटी पाने का तरीका है।
510
अजय के मिले धोखे के बाद रवीना की लाइफ में अक्षय कुमार के एंट्री ली। दोनों की अफेयर फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। इतना ही नहीं रवीना ने तो एक इंटरव्यू में यह तक कह दिया था कि उन्होंने अक्षय के साथ मंदिर में सगाई भी कर ली है।
610
1996 में आई फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय-रवीना के साथ रेखा में भी काम किया। फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय-रेखा के अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी। इसी बीच अक्षय ने शिल्पा शेट्टी के साथ भी फिल्में की और वे रवीना के साथ शिल्पा को भी डेट करने लगे। जब यह बात रवीना को पता चली तो उनका दिल टूट गया और उन्होंने अक्षय से रिश्ता तोड़ लिया।
710
रवीना, सनी देओल की दीवानी थी, रवीना जब सनी से मिली उस दौरान वो अक्षय कुमार से अलग हुई थी और बेहद दुखी थीं। कहा जाता है कि अक्षय से ब्रेकअप के बाद सनी ने रवीना को सहारा दिया। दोनों का प्यार फिल्म जिद्दी के दौरान परवान चढ़ा. लेकिन दोनों ने अपने रिश्तों के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। बता दें कि सनी शादीशुदा थे और वे पत्नी को कभी भी छोड़ना नहीं चाहते थे।
810
रवीना के पति अनिल ने भी अपनी पहली पत्नी नताशा को तलाक देकर रवीना से शादी की थी। उनका अफेयर तब शुरू हुआ, जब अनिल फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर का काम किया करते थे।
910
रवीना ने फिल्मी करियर शुरू ही किया था उसी दौरान उन्होंने महज 21 साल की उम्र में उन्होंने दो लड़कियों को गोद लिया, जिनका नाम छाया और पूजा है। शादी के बाद रवीना ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया।
1010
बात रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की करें तो वे कुछ दिनों ओटीटी पर आई वेब सीरीज आरण्यक में नजर आई थी। इसमें उनके काम की जमकर तारीफ भी हुई। वे साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में संजय दत्त भी लीड रोल में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।