एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी (Ashvini Yardi) ने बीती रात अपने जन्मदिन धूमधाम से मनाया। अश्विनी की बर्थडे पार्टी में बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलब्स पहुंचे। पार्टी में देर रात सलमान खान (Salman Khan) भी पहुंचे। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटोज में देखा जा सकता है कि सलमान गाड़ी से उतरते ही भागते-दौड़ते नजर आ रहे है। चेहरे पर गुस्सा लिए सलमान तगड़ी सुरक्षा के बीच पार्टी में शामिल हुए। उनके अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी इस मौके पर स्पॉट हुए। अक्षय की दाढ़ी थी और उन्होंने काले रंगे के कपड़े पहन रखे थे। नीचे देखें अश्विनी की बर्थडे पार्टी और कौन-कौन सेलेब्स नजर आए...
अश्विनी की बर्थडे पार्टी की जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे सलमान खान ने लाइट कलर का शर्ट और जीन्स कैरी कर रखी थी। क्लीन शेव सलमान बेहद हैंडसम नजर आए।
210
सलमान खान बर्थडे पाार्टी में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। उनको चारों तरफ में सिक्युरिटी गार्ड ने घेर रखा था। वे कुछ देर पार्टी में रूके और फिर लौट गए थे।
310
पार्टी में लव बर्ड कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए। दोनों ने फोटोग्राफर्स को काफी रोमांटिक पोज दिए। इस दौरान कियारा ने बैकलेस टॉप और गोल्डर स्कर्ट कैरी कर रखी थी।
410
काले कपड़ों में सोनाक्षी सिन्हा भी पार्टी पहुंची। वहीं, दूसरे ओर रीतेश देशमुख पत्नी जेनेलिया के साथ नजर आए। जेनेलिया ने इस मौके पर बेहद हॉट लग रही थी।
510
अरबाज खान और उनका भांजी एलेजे अग्निहोत्री भी पार्टी में नजर आए। एलेजे इस मौके पर हाई स्लिट लाल रंग की ड्रेस में ग्लैमरस नजर आई।
610
कार्तिक आर्यन भी इस मौके पर नजर आए। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट- जैकेट और जीन्स कैरी कर रखी थी। कार्तिक ने फ्रेंड्स के साथ कैमरामैन को पोज दिए।
710
सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी पति आयुष शर्मा के साथ नजर आई। इस दौरान अर्पिता ने नीले-सफेद रंग की अजीबोगरीब ड्रेस कैरी कर रखी थी।
810
रवीना टंडन और संजय कपूर भी इस मौके पर स्पॉट हुए। रवीना इस दौरान सफेद टॉप और ब्लैक पैंट में पोज देती नजर आई।
910
सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री भी इस मौके पर नजर आई। अलवीरा ने चंकी पांडे की भाभी और फ्रेंड के साथ मुस्कराते हुए पोज दिए।
1010
हुमा कुरैशी इस मौके पर स्टाइलिश लुक में नजर आई। वहीं, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आशुतोष गोवारिकर पत्नी के साथ नजर आए।