बॉलीवुड के लिए फिर बुरी खबर, अब इस एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

Published : May 05, 2020, 05:24 PM ISTUpdated : May 08, 2020, 10:22 AM IST

मुंबई. कोरोना लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड में कई बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद कुछ और सेलेब्स को लेकर बुरी खबरें सामने आई। अब ऐसी खबर है कि बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस संभावना सेठ को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबरों की मानें तो कोरोना वायरस लॉकडाउन में उनकी तबीयत खराब हो गई। इस बात की जानकारी संभावना के पति अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। फिलहाल, संभावना की हालत ठीक है।

PREV
16
बॉलीवुड के लिए फिर बुरी खबर, अब इस एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

संभावना के पति ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'संभावना की सेहत बिगड़ गई है जिसके चलते बीती रात उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ गया था। आज सुबह 5 बजे ही हम वापस आए है। इसी बीच संभावना की तबीयत फिर खराब हो गई है और उन्हें दोबारा हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।

26

अविनाश ने हालांकि अपनी पोस्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया है कि संभावना को आखिर हुआ क्या है? किस परेशानी के चलते उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया? 

36

संभावना से जुड़ी इस खबर का पता चलते ही फैंस काफी परेशान हो गए है। सोशल मीडिया पर सभी लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

46

बता दें कि संभावना ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड अविनाश से जुलाई 2016 में शादी की थी। मुंबई में हुई इस सेरेमनी के दौरान दोनों पक्षों के चुनिंदा फ्रेंड्स और रिलेटिव्स ही मौजूद थे।

56

संभावना ने 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्हें 'बिग बॉस 8' की 'हल्लाबोल' सीरीज में चैलेंजर्स के रूप में भी देखा जा चुका है।

66

वे 'डांसिंग क्वीन' की विनर रही हैं तो 'दिल जीतेगी देशी गर्ल' और 'वेलकम: बाजी मेहमान नवाजी की' में भी नजर आ चुकी हैं। संभावना ने मूवी 'वेलकम बैक' में आइटम नंबर भी किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories