Published : Mar 25, 2021, 05:40 PM ISTUpdated : Mar 25, 2021, 05:49 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख (Shahrukh Khan) आखिरी बार दिसंबर, 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। हालांकि, उनकी ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। जीरो के फ्लॉप होने के बाद अब शाहरुख फिल्म 'पठान' (Pathan) से कमबैक करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म काफी बड़े बजट पर तैयार हो रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए शाहरुख ने अब तक की सबसे तगड़ी फीस चार्ज की है। एक न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि शाहरुख ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए फीस ली है। अगर ऐसा हुआ तो ये शाहरुख की किसी भी फिल्म के लिए अब तक की सबसे महंगी फीस होगी। वैसे, बॉलीवुड एक्टर्स की बात करें तो फिलहाल सबसे महंगे एक्टर अक्षय कुमार और सलमान खान हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड के 13 एक्टर्स की फीस के बारे में। (सोर्स : medium.com)
अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने कुछ महीनों पहले 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के 100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार इकलौते भारतीय एक्टर हैं, जो 52वें नंबर पर हैं। उन्होंने 2020 की सूची में कुल 48.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 356 करोड़ रुपए की कमाई है।
213
सलमान खान बॉलीवुड के दूसरे सबसे महंगे और बिजी एक्टर हैं। सलमान खान फिलहाल रियलिटी शो बिग बॉस में बिजी हैं। उनकी फिल्में राधे, किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली जल्द ही रिलीज होंगी।
313
आमिर खान की आखिरी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' बुरी तरह फ्लॉप रही थी। अब आमिर जल्द ही फिल्म लालसिंह चड्ढा में नजर आएंगे, जो हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है।
413
ऋतिक रोशन आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। फिल्म के एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया गया था।
513
रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म 'संजू' में नजर आए थे। अब वो जल्द ही आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे। इसके अलावा वो वाणी कपूर के साथ शमशेरा में भी नजर आएंगे।
613
अजय देवगन आखिरी बार तान्हाजी में नजर आए थे। इसमें उनके साथ पत्नी काजोल ने भी काम किया था। अजय जल्द ही भुज, सूर्यवंशी और मैदान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
713
जॉन अब्राहम की फिल्म मुंबई सागा हाल ही में रिलीज हुई है। उनकी आने वाली फिल्मों में सत्यमेव जयते 2, सरदार एंड ग्रैंडसन और पठान हैं।
813
रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म गली ब्वॉय में नजर आए थे। उनकी फिल्म 83 रिलीज को तैयार है, जो अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा वो सूर्यवंशी और जयेशभाई जोरदार में भी काम कर रहे हैं।
913
शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। अगले साल उनकी फिल्में जर्सी और योद्धा रिलीज होंगी।
1013
टाइगर श्रॉफ आखिरी बार बागी 3 में नजर आए थे। अगले साल टाइगर रैम्बो, हीरोपंती 2 और गणपत जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
1113
आयुष्मान खुराना आखिरी बार फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। अगले साल उनकी फिल्में चंडीगढ़ करे आशिकी और आगरा का डाबरा जैसी फिल्मों में दिखेंगे।
1213
कार्तिक आर्यन आखिरी बार सारा अली खान के साथ फिल्म 'लव आज कल 2' में नजर आए थे। अगले साल उनकी भूलभुलैया 2, दोस्ताना 2 और धमाका जैसी फिल्में रिलीज होंगी।
1313
राजकुमार राव हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रूही में नजर आए। वो जल्द ही बधाई 2 में नजर आने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।