मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में बादशाह के नाम से फेमस शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 56 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में हुआ। शाहरुख ने अपने दम पर दिल्ली से मुंबई तक का सफर तय किया। इंडस्ट्री में उनकी उन स्टार्स में गिनती की जाती है, जिन्होंने यहां अपने दम पर नाम कमाया। पिछले 29 साल से वे फिल्म इंडस्ट्री पर अपना सिक्का जमाए हुए। 1992 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले शाहरुख ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। ये बात और है कि 2018 के बाद उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि, अब वे कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर उनसे और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से जुड़ा एक मजेदार किस्सा आपको बता जा रहे हैं। बता दें कि शाहरुख ने ऐश के साथ कुछ फिल्मों में काम किया है, उन्हीं में से एक थी देवदास। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या हुआ था कि शाहरुख ने नोंच डाले थे ऐश के हाथ...
बता दें कि शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म दीवाना आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलने के साथ ही शाहरुख को भी बीटाउन में सफल डेब्यू करने का मौका मिला था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था।
29
आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान कुछ चीजों से बहुत ज्यादा डरते है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने जो बताया था उसे सुनकर कई लोग हैरान रह गए थे।
39
शाहरुख से पूछा गया था कि उन्हें किन चीजों से डर लगता है तो उन्होंने जवाब दिया था- मुझे बहुत अजीब-अजीब चीजों से डर लगता है। कोई मानेगा भी नहीं। इतना डर लगा है कि मैं रो देता हूं। मेरे साथ हुआ भी ऐसा। एक फिल्म के सीन में आप देखेंगे तो याद आएगा। मेरे साथ जो एक्ट्रेस थीं, मैंने उसके हाथ नोंच डाले थे।
49
शाहरुख खान ने बताया था - दरअसल, मैं ऐश्वर्या राय के साथ डायरेक्टर संजयलीला भंसाली की फिल्म देवदास की शूटिंग कर रहा था। एक सीन झूले का था और मुझे झूले पर बैठने से बहुत डर लगता है।
59
शाहरुख ने बताया था कि उस पूरे सीन के शूट के दौरान उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। भंसाली तो उस सीन को बार-बार शूट कर रहे थे। ऐसे दूर से झूला आ रहा था पानी के ऊपर और मैंने ऐश्वर्या राय का हाथ इतना कसकर पकड़ा था कि मेरे नाखून उन्हें गढ़ गए थे। ऐसे में ऐश का चेहरा भी देखने लायक था।
69
शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स फौजी और सर्कस से की। टीवी से बॉलीवुड जाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक बॉलीवुड को हिट फिल्में देने वाले शाहरुख के बारे में ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्हें टीवी से बॉलीवुड में आने का मौका देने वालीं हेमा मालिनी हैं।
79
शाहरुख ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया। उन्होंने हिट फिल्मों के साथ कुछ ऐसी फिल्में भी दी जो बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इतना ही नहीं उन्होंने एक फिल्म में बोल्ड सीन भी दिए थे, जिससे हंगामा मच गया था।
89
फिल्मों में आने से पहले ही शाहरुख ने शादी कर ली थी। शाहरुख और गौरी ने 1991 में शादी की थी। कपल के 3 बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिल्म पठान में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में है।
99
शाहरुख खान ने डर, दिल आशना है, राजू बन गया जेंटरमैन, यस बॉस, दिल तो पागल है, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, दिल से, चाहत, अंजाम, करन-अर्जुन, बाजीगर, माय नेम इज खान जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।