Shehnaaz Gill Birthday : एक्टिंग के लिए कभी भागी थी घर से, इसलिए कहा जाता है पंजाब की Katrina Kaif

मुंबई. बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट्स रही शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) 29 साल की हो गई है। शहनाज का जन्म 27 जनवरी 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। आपको बता दें कि शहनाज बिग बॉस में आने के बाद लाइमलाइट में आई। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ उनकी रिलेशनशिप ने उन्हें ज्यादा पॉपुलर बना दिया। शायद कम ही लोग जानते हैं कि शहनाज बचपन से एक्टिंग की फील्ड में करियर में बनाना चाहती थी। और अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए वे घर से भाग गई थी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद बिग बॉस 13 के घर में किया था। आज शहनाज काफी पॉपुलर है। उनके की म्जूजिक वीडियो लॉन्च हो चुके हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में एंट्री लेते वक्त सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ का नाम दिया था और तभी से वे इस नाम से फेमस हो। नीचे पढ़ें शहनाज गिल की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Asianet News Hindi | Published : Jan 27, 2022 7:26 AM IST

18
Shehnaaz Gill Birthday : एक्टिंग के लिए कभी भागी थी घर से, इसलिए कहा जाता है पंजाब की Katrina Kaif

शहनाज गिल बचपन से ही एक्टिंग वर्ल्ड में आना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने काफी कम उम्र में ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। शहनाज ने पंजाब की एक यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। 

28

मॉडलिंग के बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर फोकस किया और 2015 में म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आईं। इस गाने को गुरविंदर बरार ने गाया था। शहनाज को खासतौर पर मझे दी जट्टी से पहचाना मिली थी। इसके बाद वो गैरी संधु के पॉपुलर म्यूजिक वीडियो हॉली-हॉली में नजर आई थीं।

38

शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में बताया था कि वो अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्टिंग के फील्ड में आई। शहनाज के घरवाले उनकी शादी करवाना चाहते थे। शहनाज ने बताया थी- घरवाले मेरी शादी करवाना चाहते थे, लेकिन मैं एक्टिंग में करियर बनाने की अपनी जिद पर टिकी थी। 

48

उन्होंने बताया था- जब मैं देर रात शूटिंग से वापस आती थीं तो घर में काफी बवाल होता था। घरवालों के साथ लगातार लड़ाई के कारण ही मैंने शादी नहीं की थी। मैंने घर छोड़ दिया और उनसे रिश्ता खत्म कर दिया है। हालांकि, मेरी पॉपुलैरिटी देखकर मेरे घरवालों को मुझ पर गर्व हुआ और मैं वापस लौट आईं।

58

पंजाब की कटरीना कैफ से देश की धड़कन बनने तक का सफर शहनाज के लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की। अपने क्यूट अंदाज से शहनाज ने फैंस के दिलों में भी जगह बनाई।

68

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। बिग बॉस के घर में ही दोनों के बीच प्यार और फैंस ने दोनों को सिडनाज का नाम दिया। घर से बाहर आने के बाद भी दोनों की रिलेशनशिप कायम रही। हालांकि, 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया और शहनाज गिल टूट गई थीं।

78

हालांकि, अब शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के गम से उबर गई है, लेकिन आज भी वे उन्हें याद करती है। खबरों की मानें तो बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले में वे सिद्धार्थ शुक्ला को खास ट्रीब्यूट भी देंगी।

88

बता दें कि शहनाज गिल इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करती हैं। पहले शहनाज अपने एक पोस्ट के 5 लाख रुपए लेती थी, लेकिन इन दिनों उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपए है। वहीं, बड़े ब्रांड के लिए पोस्ट करने पर 10 लाख फीस चार्ज करती हैं।

 

ये भी पढ़ें
Mouni Roy Wedding Album:कभी दूल्हे के गले लगीं तो कभी शरमायी-सी दिखीं मौनी, देखें शादी की PHOTOS

Mouni Roy Wedding: दोस्तों ने जमकर लगाई दुल्हनिया को हल्दी, फूलों की बारिश के बीच हुई मेहंदी सेरेमनी

Bobby Deol Birthday : कभी इस वजह से पापा से करते थे नफरत, Dharmendra की किसी बात पर नहीं होते थे राजी

कभी पीठ दिखाई तो कभी पहनी बिना बटन लगाए पैंट, देखें Urfi Javed की हद पार करने वाली 8 बोल्ड PHOTOS

क्या Ex बहू को तलाक के लिए दोषी मानते है Nagarjuna, Samantha Ruth Prabhu को लेकर कही ये बड़ी बात

Bobby Deol Birthday:बचपन में पापा की हेयरस्टाइल फॉलो करता था बेटा धरम, बॉबी से कहीं ज्यादा हैंडसम है बड़ा बेटा

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos