फिट और हेल्दी दिखने वाले इन 7 सेलेब्स को है गंभीर बीमारी

Published : Jun 29, 2022, 12:32 PM ISTUpdated : Jun 29, 2022, 01:05 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म इश्क-विश्क में काम करने वाली एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी (Shenaz Treasury) ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वे प्रोसोपैग्नोसिया (Prosopagnosia) नाम की बीमारी से जूझ रही है। इसी बीमारी की वजह से वे किसी का चेहरा नहीं पहचान पा रही है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था- मुझे हाल ही में प्रोसोपैग्नोसिया 2 के बारे में पता चला। ये एक तरह का डिसऑडर है और इसे फेस ब्लाइंडनेस भी कहा जाता है। वैसे, आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अकेली शेनाज ही नहीं बल्कि और भी कई स्टार्स है, जो अलग-अलग तरह की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। ये स्टार्स दिखने में एकदम फिट और अप टू डेट लगते है, लेकिन हकीकत में ऐसा है नहीं। नीचे पढ़ें ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में...

PREV
17
फिट और हेल्दी दिखने वाले इन 7 सेलेब्स को है गंभीर बीमारी

फिल्मों में अपनी शानदार बॉडी और एब्स दिखाने वाले सलमान खान एक गंभीर का शिकार है। बता दें कि ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया नाम की बीमारी है। इस बीमारी में उन्हें ट्राइजेमिनल नर्व में खतरनाक दर्द होता है, जो चेहरे से लेकर दिमाग तक पर असल करता है और इस दर्द को बर्दाश्त करना मुश्किल होता है।

27

बात अमिताभ बच्चन की करें तो वे 79 की उम्र में ही काफी फिट और हेल्दी नजर आते हैं। लेकिन कहते है कि कभी-कभी जो दिखता है वो सही नहीं होता। बिग बी भी लीवर सिरोसिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे है। बता दें कि उन्हें फिल्म कुली के शूटिंग के दौरान चोट लगी थी और उनकी लीवर डेमेज हो गया है। इसका दर्द वे आज भी सहन कर रहे है। इस बीमारी के कारण उनका 25 फीसदी लीवर ही काम करता है। 

37

फिल्मों के साथ रियल लाइफ में भी फिट दिखने वाली प्रियंका चोपड़ा को आस्थमा है। उन्होंने कुछ साल पहले खुद अपनी इस बीमारी का जिक्र किया था और बताया था कि वे जब 5 साल की थी तभी से उन्हें ये बीमारी है। 

47

ऋतिक रोशन की फिजिक और शानदार बॉडी की लड़कियां दीवानी है। लेकिन शायद उनके अंदर छुपे एक दर्द के बारे में कम ही लोगों को पता है। आपको बता दें कि ऋतिक स्कोलियोसिस नाम की बीमारी है। इस बीमारी की वजह से वे कई बार सही से बोल तक नहीं पाते हैं। 

57

इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही सोनम कपूर भी डायबिटीज का शिकार रही है। हालांकि, उन्होंने हेल्दी लाइफस्टाइल और लगातार वर्कआउट पर अपनी इस बीमारी पर काबू पा लिया है। 

67

साउथ फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज फैमिली मैन 2 में नजर आने वाली सामंथा रुथ प्रभु की सेक्सी अदाओं के सभी दीवाने हैं। उनके लुक पर फैन्स फिदा रहते है लेकिन कम ही लोग जानते है वे पॉलीमॉर्फ्स लाइट इरप्शन नाम की बीमारी से पीड़ित है। ये एक तरह की स्कीन एलर्जी है और इसकी वजह से उन्हें कई बार काफी परेशानी उठानी पड़ती है। 

77

इलियाना डिक्रूज अपने करियर की शुरुआत में ही बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर, एंग्जायटी और डिप्रेशन से पीड़ित रही है। 2017 में उन्होंने अपनी बीमारी का के बारे में बात करते हुए बताया था- कभी-कभी जब मैं खुश होते-होते पूरी तरह से उदास हो जाती थी और ये नहीं जानती थी कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। हालांकि, मैंने खुद पर काम किया और इस बीमारी से निकलने की कोशिश की। 

 

ये भी पढ़ें
ऋतिक रोशन की मनमर्जी से मेकर्स को झेलना पड़ रहा घाटा, इस वजह से दोगुना हुआ 'विक्रम वेधा' का बजट

शाहरुख खान की फिल्मों के राइट्स खरीदने OTT मालिक में छिड़ी जंग, करोड़ों का दांव लगाने को हैं तैयार

क्या फिर बॉलीवुड को हिलाने की तैयारी में साउथ इंडस्ट्री, इन 5 फिल्मों के सीक्वल मचाने आ रहे धमाल

मम्मी-पापा बनने वाले आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है किस पर भारी

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories