श्लोका मेहता की बहन ने शेयर की अंबानी के पोते की न्यू Photo, फर्श पर खेलते दिखे खानदान के राजकुमार

मुंबई। भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पोते पृथ्वी (Prithvi Ambani) की एक फोटो सामने आई है। हालांकि, इस फोटो में अंबानी खानदान के राजकुमार का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन वो अपनी मौसेरी बहन के साथ फर्श पर बैठे खेलते दिख रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 2, 2021 10:04 AM IST / Updated: Aug 02 2021, 03:36 PM IST

18
श्लोका मेहता की बहन ने शेयर की अंबानी के पोते की न्यू Photo, फर्श पर खेलते दिखे खानदान के राजकुमार

बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका (Shloka Mehta) ने 10 दिसंबर, 2020 को बेटे पृथ्वी को जन्म दिया था। पृथ्वी की बेहद कम फोटो ही अब तक सामने आई हैं। दादा मुकेश अंबानी के साथ उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।  

28

हाल ही में अंबानी खानदान की बहू श्लोका मेहता की बहन दीया ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में फर्श पर दो बच्चे खेलते हुए दिख रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा- बेबी P (पृथ्वी) एंड बेबी M पहले से ही अच्छे दोस्त। हालांकि, इस तस्वीर में दोनों ही बच्चों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन पृथ्वी अंबानी के साथ जो बच्ची खेलती दिख रही है वो उनकी मौसी की बेटी है। 

38

बता दें कि अंबानी की बहू श्लोका मेहता पिछले महीने ही 31 साल की हुई हैं। इस मौके पर उनकी चाची सास यानी टीना अंबानी ने कुछ फोटो शेयर करते हुए बर्थडे विश किया था। श्लोका की फोटो शेयर करते हुए टीना अंबानी ने लिखा था- एक सुंदर लड़की, अब एक वंडरफुल महिला, पत्नी और मां। आपको खिलते हुए देख बेहद खुशी होती है। ये साल आपके जीवन में खुशी और नई डिस्कवरी लेकर आए। 

48

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। उन दोनों की शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई। दोनों के बीच अच्छी-खासी दोस्ती थी। कहा जाता है कि 12वीं के बाद ही आकाश और श्लोका एक-दूसरे को डेट करने लगे और 2019 में परिवार की रजामंदी से शादी कर ली।

58

अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद श्लोका मेहता लगातार सुर्खियों में रहती हैं। श्लोका मेहता के पिता रसेल मेहता मशहूर डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। श्लोका मेहता ने 2009 में नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

68

रसेल मेहता ने मोना मेहता से शादी की है। रसेल और मोना के 3 बच्चे हैं। बेटे का नाम विराज मेहता और बेटियों का दीया मेहता और श्लोका मेहता हैं। विराज की शादी 'ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग' कंपनी के मालिक भरत सेठ की बेटी निशा से हुई है। उनकी दो बेटियां भी हैं।

78

अंबानी की बहू श्लोका मेहता अपने पिता रसेल मेहता की कंपनी में डायरेक्टर हैं और उनका बिजनेस भी संभालती हैं। उनके बड़े भाई और बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है और श्लोका घर में सबसे छोटी हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि श्लोका मेहता कनेक्ट फॉर नामक एक कंपनी की फाउंडर भी हैं, जिसके जरिए वह एनजीओ को हेल्प करती हैं।

88

वहीं अंबानी फैमिली की बात करें तो उनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद से हुई है। बता दें कि शादी के पहले ही बेटे आनंद और बहू ईशा अंबानी को अजय और स्वाति पीरामल की तरफ से 450 करोड़ का गिफ्ट मिला था। पीरामल परिवार ने मुंबई के वर्ली में 50 हजार स्केयर फीट में फैले सी-फेसिंग बंगले को बेटे-बहू को गिफ्ट किया था। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos