मुंबई. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पिछले कई सालों से खुद से 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) को डेट कर रही थीं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। यहां तक कि रोहमन शॉल सुष्मिता के साथ उनके घर पर ही रह रहे थे। कई बार दोनों की शादी की खबरें भी मीडिया में आईं लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है। रोहमन, सुष्मिता सेन का घर छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए हैं। गुरुवार को खुद सुष्मिता सेन ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त बने रहे!! रिश्ता बहुत पुराना हो गया था..प्यार बाकी है। अब और ज्यादा कयास नहीं, जियो और जीने दो, सुनहरी यादें। आपको बता दें कि रोहमन ऐसे पहले शख्स नहीं जिन्हें सुष्मिता ने छोड़ा बल्कि इनके पहले भी वे करीब 10 सेलेब्स के साथ रिश्ते में रही और फिर ब्रेकअप कर लिया। नीचे पढ़ें आखिर किन-किन के साथ रिलेशनशिप में रही है सुष्मिता सेन...
बता दें कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल को लेकर पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें थीं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन अब खुद सुष्मिता सेन ने ही इस खबर की पुष्टि कर दी है। बता दें कि 2021 की शुरुआत में ही सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक बेकार रिश्ते से बाहर निकल जाना चाहिए। इसके बाद से ही कयास लगने लगे थे कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
211
रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और सुष्मिता सेन भी एक फिल्म के सेट पर मिले और दोनों में प्यार हो गया। कपल ने एक-दूसरे को डेट करना भी शुरू किया लेकिन अचानक ही दोनों के अलग होने की खबर सामने आई।
311
रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) के साथ भी सुष्मिताका नाम जुड़ा। इन दोनों के बीच कुछ महीनों में ही दूरियां आ गई थी।
411
सुष्मिता सेन ने डायरेक्टर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) को भी डेट किया। इन दोनों की मुलाकात फिल्म दस्तक के सेट पर हुई थी। दोनों करीब आए लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों ने ब्रेक्प कर लिया।
511
सुष्मिता सेन ने ऋतिक भसीन (Ritik Bhasin) को लगभग 4 साल तक डेट किया था। खबरें थीं कि ये दोनों शादी करने वाले थे और मुंबई में एक घर तलाश रहे हैं। हालांकि, कुछ वक्त बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबर आ गई।
611
बताया जाता है कि सुष्मिता सेन एड-फिल्ममेकर मानव मेनन (Manav Menon) के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में थीं लेकिन दोनों का साथ ज्यादा दिन नहीं रहा और कपल अलग हो गया।
711
सुष्मिता सेन ने बंटी सचदेवा (Bunty Sachdeva) को भी डेट किया था। बताया जाता है कि बंटी ने सुष्मिता को धोखा दिया था, जिसके बाद उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया।
811
सुष्मिता सेन ने कुछ समय के लिए इम्तियाज खत्री (Imtiaz Khatri) को भी डेट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों के रिलेशन को लेकर काफी चर्चा रही थी , हालांकि, ये रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया।
911
ऐसा बताया जाता है कि सुष्मिता सेन हॉटमेल के फाउंडर साबिर भाटिया (Sabeer Bhatia) के साथ भी रिलेशन में थीं। हालांकि, इन दोनो का रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया।
1011
सुष्मिता सेन की लाइफ में डायरेक्टर मुदस्सर अजीज (Mudassar Aziz) ने भी दस्तक दी। लेकिन दोनों ने कुछ वक्त एक-दूसरे को डेट किया और फिर अलग हो गए।
1111
सुष्मिता सेन ने होटल बिजनेसमैन संजय नारंग (Sanjay Narang) को भी डेट किया था। कहा जाता है कि इन दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन उस वक्त सुष्मिता शादी के लिए तैयार नहीं थीं और फिर दोनों अलग हो गए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।