Published : Jul 16, 2022, 08:07 AM ISTUpdated : Oct 22, 2022, 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की इंटीमेट फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई हर कोई शॉक्ड रह गया। मोदी ने तो फोटोज शेयर कर यह तक बताया था कि दोनों फिलहाल डेटिंग कर रहे है और शादी भी जल्दी ही करेंगे। हालांकि, मोदी की पोस्ट शेयर करने के करीब 20 घंटे बाद सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सफाई दी और बताया कि न ही उनकी शादी हुई है और न ही सगाई। वहीं, खुद को बॉलीवुड का क्रिटिक्स समझने वाले कमाल आर खान ने ट्वीट के जरिए यह तक कह दिया कि सुष्मिता, मोदी से नहीं बल्कि उनके पैसों से प्यार करती है। वैसे, आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस है, जिन्होंने अमीर बिजनेसमैन से दिल लगाया, लेकिन बाद में उनसे शादी भी की। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से लेकर असिन (Asin), जूही चावला (Juhi Chawla), रानी मुखर्जी ( Rani Mukherjee) सहित अन्य कई एक्ट्रेसेस है, जो आज करोड़पति बिजनेसमैन की पत्नियां है। इनमें से बात अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) की करें तो उन्होंने अपनी ही सहेली के पति शकील लड़क से पहले इश्क फरमाया और बाद में शादी तक कर डाली। जब इन हीरोइनों ने अमीरों से शादी की तो इन पर इल्जाम भी लगे थे कि इन्होंने पैसों के लालच में ऐसा किया।नीचे पढ़ें ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने बिजनेसमैन से शादी और आज करोड़ों में खेल रही है...
जूही चावला ने मेहता ग्रुप के ओनर बिजनेसमैन जय मेहता दिसंबर 1995 में शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और समझा। जय मेहता की यह दूसरी शादी है। बता दें कि जय करीब 254 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है।
210
असिन ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से 19 जनवरी 2016 में शादी की थी। बता दें कि दोनों ने शादी से पहले कुछ एक-दूसरे को डेट भी किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल के पास करीब 1460 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
310
मॉडल से एक्ट्रेस बनी गायत्री जोशी ने मात्र एक फिल्म यानी स्वदेश में काम किया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया छोड़कर घर बसा लिया। गायत्री ने ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के विकास ओबेरॉय से 27 अगस्त, 2005 में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गायत्री के पति 23,146 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक है।
410
रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में गुपचुप शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। बात आदित्य की प्रॉपर्टी की करें तो वो 6500 करोड़ रुपए है।
510
अमृता अरोड़ा ने 4 मार्च 2009 में बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड शकील लड़क से शादी की थी। शकील की यह दूसरी शादी थी। बात उनकी प्रॉपर्टी की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे 87 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है।
610
सोनम कपूर 8 मई, 2018 को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी से पहले कपल ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। आनंद एक बिजनेसमैन है और बिजनेस देश से लेकर विदेश तक फैला हुआ है। वे करीब 4733 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है।
710
शिल्पा शेट्टी को अक्षय कुमार से प्यार में धोखा मिला, इसके बाद उन्हें बिजनेसमैन राज कुंद्रा का साथ मिला। राज ने शिल्पा की ब्रांड प्रमोशन को लेकर मदद की और इसी दौरान दोनों करीब आए। फिर कुछ साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और 22 नवंबर, 2009 में शादी की। राज कुंद्रा की प्रॉपर्टी की बात करें तो वो करीब 4000 करोड़ रुपए है।
810
पद्मिनी कोल्हापुरे ने 14 अगस्त 1986 को निर्माता टूटू शर्मा से शादी की। बता दें कि दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे ससय तक डेट किया था। जब शादी की फैसला लिया तो घरवालें तैयार नहीं थे तो दोनों ने भागकर शादी की थी। पद्मिनी के पति टूटू के पास करीब 12,302 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
एक्टिंग की दुनिया से किनारा कर आयशा टाकिया ने होटल बिजनेजमैन फरहान आजमी से 1 मार्च 2009 को शादी की। रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान के पास करीब 72 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
1010
सेलिना जेटली ने विदेशी बिजनेसमैन पीटर हग से 23 जुलाई 2011 में शादी की थी। फिल्मी करियर फ्लॉप होने के बाद सेलिना ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और हग से शादी कर ली। रिपोर्ट्स की मानें सो पीटर करीब 167 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालिक है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।