Published : Feb 21, 2022, 09:46 AM ISTUpdated : Feb 21, 2022, 09:48 AM IST
मुंबई. बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) और टीना अंबानी (Tina Ambani) का बड़ा बेटा जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) बीती रात शादी के बंधन में बंध गया है। अनमोल ने गर्लफ्रेंड कृषा शाह (Khrisha Shah) के साथ फूलों और तोरण से सजे भव्य मंडप में सात फेरे लिए। दोनों की शादी से जुड़ी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि अंबानी खानदान की नई नवेली बहू कृषा शाह लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। कंजी आंखें, गोल चेहरे और दुल्हन बनी कृषा ने लाल लहंगा के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी कर रखी थी। वहीं दूल्हा बने अनमोल सफेद शेरवानी में हैंडसम नजर आए। आपको बता दें कि भतीजे की शादी में नीता अंबानी (Nita Anmabi), ईशा अंबानी (Isha Ambani) भी विशेष तौर पर शामिल हुए। नीचे देखें अनमोल अंबानी और कृषा शाह की शादी की फोटोज...
टीना अंबानी ने अपनी नई नवेली बहू का दिल खोलकर स्वागत किया। शादी में अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ पहुंचे थे। इनके अलावा रीमा जैन, आदर जैन सहित अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी शादी में शामिल हुए। सभी ने अनमोल की बरात में जमकर मस्ती की।
210
टीना अंबानी की बहू दिखने में बेहद खूबसूरत है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि कृषा शाह सिम्पल लुक में काफी सुंदर दिखती है।
310
बता दें कि टीना अंबानी की बहू कृषा शाह ही नहीं बल्कि उनकी समधन भी दिखने में बेह खूबसूरत है। ये फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन यानी अनमोल-कृषा अपनी सास के साथ नजर आ रहे है।
410
बेटे की अनमोल अंबानी की शादी में मां टीना अंबानी भी बेहद खूबसूरत नजर आई। टीना ने इस मौके पर लाल रंग का लहंगा पहना था।
510
भतीजे अनमोल अंबानी की शादी में बड़ी मम्मी नीता अंबानी भी शामिल हुई। इस मौके पर नीता ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा कैरी कर रख रखा। उनके साथ बेटी ईशा में मौजूद थी।
610
टीना अंबानी के बेटे अनमोल की शादी शादी में अमिताभ बच्चन भी खासतौर पर शामिल हुए। इस मौके पर बिग बी ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी और साफा बांधे नजर आए।
710
जया बच्चन भी इस मौके पर नजर आई। उन्होंने बेटी श्वेता और नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ पोज दिए। इस मौके बच्चन परिवार की तीनों औरतें बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
810
अनमोल अंबानी की शादी में बरातियों ने जमकर डांस किया। इस मौके पर बेटे की बरात में अनिल अंबानी भी खुद को नाचने से नहीं रोक पाए।
910
अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने अपने बेटे की शादी में शानदार सजावट करवाई थी। फूलों, तोरण और रंग-बिरंगी झालरों से पूरा मंडप सजाया था।
1010
अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने अपने बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। वेडिंग वेन्यू पर गणपति की बड़ी सी मूर्ति भी स्थापित की गई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।