Vinod Mehra Birthday: शादीशुदा होने के बाद भी 16 साल छोटी हीरोइन से लगा बैठे थे दिल, विवादों भरी रही लाइफ

मुंबई. विनोद मेहरा (Vinod Mehra) की आज 77वीं बर्थ एनिवर्सरी है।  उनका जन्म 13 फरवरी, 1945 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। विनोद मेहरा ने 60 के दशक में करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे। विनोद ने कुल 4 शादियां की थीं। लेकिन इनमें से एक बीवी ऐसी रही, जिसे कभी भी पत्नी होने का दर्जा नहीं मिल पाया था। 30 अक्टूबर 1990 को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया था। जब विनोद की मौत हुई तो उनकी बेटी सोनिया की उम्र दो साल से भी कम थी। उनके लव अफेयर्स के किस्से भी कम नहीं रहे। शादीशुदा होने के बावजूद वे खुद से 16 साल छोटी एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे। नीचे पढ़े विनोद मेहरा की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से और उनके अफेयर्स के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2022 4:27 AM IST / Updated: Feb 13 2022, 10:02 AM IST

19
Vinod Mehra Birthday: शादीशुदा होने के बाद भी 16 साल छोटी हीरोइन से लगा बैठे थे दिल, विवादों भरी रही लाइफ

विनोद मेहरा की उम्र उस समय महज 13 साल की थी जब उन्हें फिल्म रागिनी में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने का मौका मिला था। बतौर एक्टर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1971 में आई फिल्म एक थी रीता से की। उन्होंने जल्दी दी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। 

29

बता दें कि विनोद मेहरा की पहली शादी उनकी मां की मर्जी से मीना ब्रोका से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विनोद को माइनर हार्ट अटैक आया था। ठीक होने के बाद विनोद मेहरा एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी को दिल दे बैठे। 

39

बिंदिया गोस्वामी उम्र में विनोद मेहरा से 16 साल छोटी हैं। हालांकि कुछ महीनों तक अफेयर के बाद दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन ये रिश्ता सिर्फ 4 साल चला और फिर दोनों अलग हो गए। विनोद से अलग होने के बाद बिंदिया ने फिल्म डायरेक्टर जेपी दत्ता से शादी कर ली।

49

दूसरी ओर बिंदिया से रिश्ता टूटने के बाद विनोद मेहरा ने किरण से शादी की। किरण से उन्हें बेटी सोनिया और बेटा रोहन हैं। लेकिन महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा की मौत के बाद उनकी पत्नी किरण बच्चों के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं। बेटी सोनिया का पालन-पोषण उनकी नाना-नानी के घर ही हुआ। 

59

केन्या और लंदन से पढ़ीं सोनिया ने 8 साल की उम्र में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। इस दौरान लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स के एक्टिंग एग्जामिनेशन में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था। 17 साल की उम्र में सोनिया मुंबई आ गईं और अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट एक्टर प्रीपेयर्स से 3 महीने का कोर्स किया। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोनिया ट्रेंड डांसर भी हैं।

69

सोनिया ने अब तक 4 फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' (2014) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने तान्या कपूर का किरदार निभाया था। फिल्मों के साथ-साथ सोनिया टीवी पर भी काम कर चुकी हैं। एमटीवी के कई प्रोग्राम्स (एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज, और एमटीवी स्टाइल चेक आदि) में बतौर VJ नजर आ चुकी हैं।

79

बता दें कि विनोद मेहरा ने रेखा से भी शादी की थी। यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, कोलकाता में शादी कर रेखा जब विनोद मेहरा के घर आईं तो विनोद की मां कमला मेहरा ने गुस्से में आकर चप्पल निकाल ली थी। जैसे ही रेखा उनके पैर छूने लगीं, तो उन्होंने रेखा को धक्का मारकर दूर हटा दिया। 

89

रेखा घर के दरवाजे पर खड़ी थीं और उनकी सास गालियां दे रही थीं। हालांकि, बाद में विनोद मेहरा ने बीच-बचाव किया और मां को किसी तरह समझाया। बाद में विनोद मेहरा ने रेखा से कहा था कि वो अपने घर लौट जाएं और फिलहाल वहीं रहें। इसके बाद ये शादी टूट गई थी।

99

विनोद मेहरा ने बिंदिया चमकेगी, ज्योति बने ज्वाला, खूबसूरत, कर्तव्य, हवस, एलान, घर, बेवकूफ, द बर्निंग ट्रेन, बेमिसाल, दादा, नागिन, लाल पत्थर, साजन बिना सुहागन, जानी दुश्मन, खुद्दार, अनुरोध, एक ही रिश्ता, स्वर्ग-नर्क, जीने नहीं दूगा जैसी कई फिल्मों में काम किया था। 

 

ये भी पढ़ें
Kiss Day: Aishwarya Rai ने Hrithik Roshan संग किया लिपलॉक तो बहू को ऐसा करता देख भड़की थी बच्चन फैमिली

मिलिए Pushpa Raj की रियल वाइफ से, कभी इस वजह से Allu Arjun को दामाद बनाने राजी नहीं थे उनके ससुर

Valentine's Day से पहले सामने आईं Malaika Arora की ऐसी अनसीन तस्वीरें, जिसे देख जल जाएंगे अर्जुन कपूर

Rashmi Desai Birthday: रश्मि देसाई का दिल एक बार नहीं दो बार टूटा, रिश्तों से अब लगता है डर

Shweta Tiwari की 22 साल की बेटी Palak ने दिखाया बोल्ड अंदाज, फोटो देख Salman Khan की एक्स ने किया ये कमेंट

Celebs Spotted: ओवर कोट, खुले बाल और बिना मेकअप नजर आई Malaika Arora, किसी बात को लेकर दिखी हैरान-परेशान

क्या तलाकशुदा और बेटियों की मां होने के कारण नहीं मिल रहा इस हीरोइन को काम, झेल चुकी है मेंटल हैरेसमेंट

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos