मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिलहाल एकमात्र ऐसे स्टार है जिनके पास सबसे ज्यादा फिल्में है। वे लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं और उनकी फिल्में भी एक के बाद रिलीज हो रही है। हाल ही में उनकी फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) रिलीज हुई जो सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। वहीं, बुधवार को उनकी फिल्म अतरंगी रे (Atrangi Re) का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वैसे, ये तो सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की जोड़ी रियल लाइफ में भी सुपरहिट है। कपल करीब 20 साल से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। इसी बीच ट्विंकल का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ चौंकाने वाला खुलासा किया है। नीचे पढ़ें आखिर क्यों अक्षय कुमार की वजह ट्विंकल खन्ना को थप्पड़ मारने वाले थे आमिर खान...
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना का बॉलीवुड करियर फ्लॉप रहा। हालांकि, उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन ये फिल्में उनके नाम से नहीं बल्कि को-स्टार की वजह से हिट रही। उन्होंने इंडस्ट्री में 8 साल काम किया और फिर खुद ही एक्टिंग को अलविदा कह दिया।
210
आपको बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की मुलाकात फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए थे। अक्षय भी ट्विंकल को पसंद करते और उन्होंने तुरंत उन्हें प्रपोज कर दिया था।
310
अक्षय कुमार के प्रपोज करने के बाद ट्विंकल हमेशा उन्हीं के खयालों में खोई रहती थी। उन्होंने अपने लुक लॉन्च इवेंट में एक किस्सा सुनाया था। इस मौके पर आमिर खान भी मौजूद थे। इवेंट में करन जौहर ने आमिर से ट्विंकल संग उनकी बॉन्डिंग के बारे में पूछा था।
410
बता दें कि आमिर खान की जगह ट्विंकल ने जवाब देते हुए कहा था- आमिर ने मुझसे पूछा था तुम क्या कर रही हो, इस तरह क्यों बिहेव कर रही है। तुम अपने काम पर फोकस क्यों नहीं करती। तब मैंने जवाब दिया था मैं सिर्फ अक्षय के बारे में सोचती रहती हूं। ये सुनकर आमिर मुझे थप्पड़ मारने वाले थे।
510
मां-बाप की तरह ट्विंकल ने भी करियर बनाने के लिए एक्टिंग फील्ड चुनी। उन्होंने 1995 में आई फिल्म बरसात से इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म में उनके हीरो बॉबी देओल थे। बॉबी की भी यह डेब्यू फिल्म ही थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
610
कुछ महीनों पहले ट्विंकल ने एक मीडिया हाउस से अपने करियर और फिल्मों छोड़े के वजह पर बात की थी । उन्होंने कहा- मैं शुरुआत से ही पढ़ाई में बहुत तेज थी। और यही वजह थी कि मैं चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती थी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया क्योंकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
710
ट्विंकल ने बताया- मेरी लाइफ में सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह थी कि मेरे माता-पिता दोनों ही बॉलीवुड के बड़े स्टार्स थे और यही वजह थी कि उनके पास भी एक्टिंग करने के अलावा दूसरा कोई करियर चुनना बहुत ही मुश्किल था। उन्होंने इंटरव्यू में यह भी बताया मां डिंपल की वजह से एक्टिंग फील्ड में आई।
810
ट्विंकल ने आगे बताया-फिल्मों में 8 साल लगातार काम करने के बाद मुझे लगा कि मैं एक एक्ट्रेस के तौर पर पूरी तरह से फेल हो गई हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि मैं किसी और फील्ड में परफॉर्म नहीं कर सकती हैं। उन्होंने राइटिंग में किस्मत आजमाई और उन्हें कामयाबी भी मिली। अब तक उनकी कई किताबें पब्लिश हो चुकी हैं।
910
बता दें कि फिल्मों में करियर जब नहीं चला तो ट्विंकल ने फिल्मों को प्रोड्यूस करना शुरू कर दिया। वे ज्यादातर उन्हीं फिल्मों को प्रोड्यूस करती हैं जिनमें उनके पति अक्षय कुमार होते हैं। उनके द्वारा प्रोड्यूसर की गई फिल्मों में पटियाला हाउस, पैड मैन, तीस मार खान, थैंक यू, खिलाड़ी 786, हॉलिडे शामिल है।
1010
अक्षय-ट्विंकल ने जनवरी, 2001 में शादी की थी। ट्विंकल ने बेटे आरव को 2002 में जन्म दिया और बेटी नितारा का जन्म 2012 में हुआ था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अपनी फिल्म रामसेतु की शूटिंग में बिजी है। वे जल्द ही फिल्म ओएमजी 2 की शूटिंग भी शुरू करेंगे। आने वाले समय उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। वे पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, बच्चन पांडे, सिंड्रैला जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।