कब सामने आएगा सुशांत सिंह की आत्महत्या का सच, अभी तक नहीं सुलझ पाई इन सेलेब्स की मौत की भी गुत्थी

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रोज नई बातें सामने आ रही है। मुंबई पुलिस के साथ ही बिहार पुलिस भी इस मामले की तहकीकात कर रही है। रोज पुलिस सुंशात से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रही है। उनकी मौत की सही वजह अब तक सामने नहीं है। उनके पिता ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई है। ये कहना तो मुश्किल है कि सच कब तक सामने आएगा। फिलहाल इस केस पर तेजी से जांच की जा रही है। लेकिन आपको बता दें कि सुशांत की तरह ही ऐसे कई सेलेब्स है जिनकी मौत अभी भी एक रहस्य बनी हुई है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 2, 2020 6:28 AM IST / Updated: Aug 03 2020, 10:10 AM IST

18
कब सामने आएगा सुशांत सिंह की आत्महत्या का सच, अभी तक नहीं सुलझ पाई इन सेलेब्स की मौत की भी गुत्थी

सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी है। जहां पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही हैं तो फैंस और करीबी लोग इसमें किसी साजिश की संभावना की ओर इशारा कर रहे हैं। दिव्या भारती की मौत भी एकदम ऐसे ही रहस्यमयी तरीके से हुई थी। उनकी मौत महज 19 साल में बिल्डिंग से गिरकर हुई थी। दिव्या की मौत के बाद कई तरह की बातें सामने आई थी। लेकिन असली वजह कभी पता नहीं लग पाई।

28

ऐसा ही कुछ श्रीदेवी के साथ हुआ था। उनकी मौत दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबकर हो गई थी। ये एक दुर्घटना थी या फिर नेचुरल डेथ इस पर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। बाथटब में डूबकर मौत होने की बात पर आज भी संशय बना हुआ है।

38

जिया खान की मौत भी रहस्यमयी हालत में हुई थी। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में ही अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिया की आत्हत्या मामले में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का नाम खुलकर सामने आया। बावजूद इसके उनकी मौत अभी तक राज बनी हुई है। 

48

परवीन बॉबी की मौत भी रहस्यमयी तरीके से हुई थी। उनकी मौत के करीब 3 दिन बात इस बात का खुलासा हुआ था कि वे चल बसी है। परवीन की मौत की गुत्थी कभी सुलझ नहीं पाई। ये पता नहीं चल पाया कि मौत प्राकृतिक थी या उन्होंने आत्महत्या की थी। 

58

फिल्मकार मनमोहन देसाई की मौत भी हमेशा के लिए एक रहस्य बनकर रह गई थी। निर्देशक की मौत अपने घर की ही बालकनी से गिरकर हो गई थी। ये बात हमेशा राज बनकर रह गई कि ये एक दुर्घटना थी या आत्महत्या।

68

कुणाल सिंह ने फिल्म दिल ही दिल में से करियर की शुरुआत की थी। एक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी लेकिन ये एक आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई साजिश थी ये बात अभी  तक साफ नहीं हो पाई है।

78

साउथ फिल्म एक्ट्रेस स्लिक स्मिता अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थी। 17 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने तकरीबन 450 फिल्मों में काम किया था। अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों में स्लिक डिप्रेशन, फिल्मी दुनिया में कॉम्पिटीशन जैसी चीजों का शिकार हो गई और आखिरकार रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।

88

फिल्ममेकर गुरुदत्त की मौत भी रहस्यमयी अंदाज में हुई थी। उनका बॉडी उनके घर पर मिली थी। ये कभी साफ नहीं हो पाया कि उनकी मौत दवाइयों के ओवरडोज से हुई या फिर ये एक आत्महत्या थी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos