मुंबई. आज यानी 27 मार्च को वर्ल्ड थिएटर डे (World Theatre Day 2022) है। वैसे तो फिल्म और टीवी आज हर किसी की पकड़ में है और हर कोई इनका दीवाना है लेकिन थिएटर यानी रंगमंच की अपनी एक अलग पहचान है। रंगमंच के अपने अलग ही दर्शक है, जो आज भी इसे दिल से एन्जॉय करते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स है, जिन्होंने रंगमंच से ही अपने करियर की शुरुआती की और बाद में इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाया। इतना ही नहीं आज भी ऐसे कई स्टार्स है जो रंगमंच से जुड़े है और वक्त-वक्त पर मंच पर अपनी प्रस्तुति देते रहते हैं। इनमें एक स्टार ऐसा भी जिसने थिएटर से सफर शुरू किया और देखते ही देखते ही वो बॉलीवुड का किंग बन गया। जी हां हम बात कर रहे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की। शाहरुख फिल्मों में आने से पहले दिल्ली में थिएटर करते थे। नीचे पढ़ें शाहरुख खान के अलावा और कौन-कौन स्टार फिल्मों में आने से पहले रंगमंच पर काम करता था...
आपको बता दें कि रंगमंच को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए 1961 में इंटरनेशन थिएटर इंस्टीट्यूट की नींव रखी गई थी। इसकी वजह थी कि रंगमंच को बढ़ावा देना और दुनियाभर में इसको पहचान दिलाना। आज भी दुनियाभर में रंगमंच खेला जा रहा है और लोग इसे बढ़े चाव से देखते भी है।
210
सीमा बिस्वास बेहतरीन स्टेज आर्टिस्ट है। वे आसामी थिएटर में काफी एक्टिव रही है। एनएसडी से पासआउट सीमा ने कई बेहतरीन नाटकों में भी काम किया है। उन्हें फिल्म बैंडिट क्वीन से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी।
310
शाहरुख खान को आज बॉलीवुड का किंग या फिर बादशाह कहा जाता है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। वे थिएटर एक्शन ग्रुप के मेंबर थे। उन्होंने फिल्म दीवाना से डेब्यू किया था।
410
कम ही लोग जानते हैं कि कंगना रनोट अपना एक्टिंग का शौक पूरा करने घर से भाग गई थी और 16 साल की उम्र में दिल्ली आ गई थी। यहां उन्होंने मॉडलिंग के साथ थिएटर में भी काम किया। इंडिया हेबीटेट सेंटर में उन्होंने गौर थिएटर वर्कशॉप में काम किया था। कंगना ने वो लम्हे से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
510
शाहिद कपूर के पापा पंकज कपूर एक बेहतरीन रंगमंच कलाकार रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली एनएसडी से पढ़ाई करने के बाद 4 साल तक थिएटर किया और फिर फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने फिल्म गांधी से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
610
शबाना आजमी भी थिएटर में अपना दम दिखा चुकी है। उन्होंने जितना नाम फिल्मो में कमाया उतना ही नहीं रंगमंच पर भी कमाया। उन्होंने सेफ्ड कुंडली, तुम्हारी अमृता और ए डॉल हाउस जैसी नाटकों में काम किया है। शबाना ने फिल्म अंकुर के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा था।
710
अपने हटके किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले मनोज बायपेजी का बचपन से ही सपना था कि वे वे बड़े स्टार बने। इस सपने को पूरा करने उन्होंने एनएसडी में एडमिशन लेने की कोशिश की लेकन वे हर रिजेक्ट हो गए। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और दिल्ली में ही रहकर बौरी जॉन के साथ थिएटर किया। उन्होंने फिल्म द्रोहकाल से इंडस्ट्री में कदम रखा।
810
नसीरुद्दीन शाह जितनी बेहतरीन अदाकारी स्क्रीन पर दिखाते है, उतना ही शानदार अभिनय रंगमंच पर भी करते हैं। वे मोटले थिएटर ग्रुप से जुड़े रहे थे। उन्होंने निशांत फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।
910
ओम पुरी ने अपनी शानदार अदाकारी से फिल्मों के अलावा थिएटर में काम किया। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और द नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई करने के बाद अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की। ओम पुरी ने चिल्ड्रन फिल्म चोर चोर छुप जा से फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की थी।
1010
करीना कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर भी थिएटर आर्टिस्ट रह चुके हैं। उन्होंने खुद के नाम पर यानी पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी। इस थिएटर कंपनी के जरिए उन्होंने देश-विदेश में कई नाटकों की प्रस्तुति दी। फिल्म उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। वे भारतीय सिनेमा की पहली बोलती फिल्म आलम आरा में नजर आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।