जानवरों की तरह पिटाई और जबरदस्ती Sex करता था पति, फिर इस हीरोइन ने उठाया खौफनाक कदम, इसलिए फेल रहा करियर

Published : Oct 07, 2021, 09:15 AM IST

मुंबई. मिस वर्ल्ड रह चुकी युक्ता मुखी (Yukta Mookhey) 43 साल की हो गई हैं। 7 अक्टूबर, 1977 को बेंगलुरु में जन्मीं युक्ता 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर सुर्खियों में आईं थी। युक्ता ने करियर की शुरुआत 2001 में तमिल फिल्म पोवेल्लम उन वसम से की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उनका करियर असफल ही रहा। उनकी हाईट 6.1 फीट है और माना जाता है उनकी लंबाई ही बॉलीवुड में उनकी असफलता की वजह बनी। फिल्में नहीं चलने के बाद युक्ता ने एक्टिंग से किनारा कर लिया और 2008 में न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और कुछ ही सालों में दोनों का तलाक हो गया। दरअसल, युक्ता पति की मार-पिटाई, रोज-रोज की प्रताड़ना और जबरदस्ती बनाए जाने वाले संबंध से तंग आ गई थी। नीचे पढ़े युक्ता मुखी की जिंदगी से जुड़े वो किस्से जिसे सुनकर कोई भी कांप जाएगा...

PREV
18
जानवरों की तरह पिटाई और जबरदस्ती Sex करता था पति, फिर इस हीरोइन ने उठाया खौफनाक कदम, इसलिए फेल रहा करियर

1999 में लंदन में युक्ता ने 49वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन जीता था। उन्होंने 93 देशों के कंटेस्टेंट को हराते हुए यह ताज अपने नाम किया था। इससे पहले भारत की रीता फारिया (1966) , ऐश्वर्या राय (1994) और डायना हेडन (1997) मिस वर्ल्ड का टाइटल जीत चुकी थीं।

28

युक्ता मुखी ने 2002 में आई फिल्म प्यासा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट आफताब शिवदासानी थे। हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद 2005 में युक्ता ने दो और फिल्में मेमसाब और लव इन जापान में काम किया। ये फिल्में भी कुछ खास नहीं चलीं। 2006 में उन्होंने म्यूजिक एल्बम कठपुतली में भी काम किया था।

38

युक्ता ने न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की थी। प्रिंस तुली एक बड़े औद्योगिक घराने से संबंध रखते हैं। उनका परिवार होटल, मॉल्स, कॉलेज और इक्विपमेंट्स बनाने के फील्ड में एक्टिव है। 

48

दिसंबर 2008 में युक्ता और प्रिंस की सगाई हुई और इसी साल नवंबर में नागपुर के गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, यह शादी पांच साल भी नहीं चली। 

58

जुलाई 2013 में प्रिंस तुली से युक्ता का अलगाव हुआ और जून 2014 में आखिरकार युक्ता को नर्क जैसी जिंदगी से आजादी मिली। बता दें, कि प्रिंस तुली और युक्ता मुखी का एक बेटा अहेरिन है, जिसकी कस्टडी अब युक्ता के ही पास है। वो अकेले ही बच्चे की परवरिश कर रही हैं। 

68

युक्ता मुखी ने जुलाई, 2013 को पति प्रिंस तुली के खिलाफ मुंबई के अंबोली थाने में दहेज उत्पीड़न और अननेचरल सेक्स का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने अपनी शिकायत में पति पर परेशान करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। 

78

युक्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका पति उन्हें जानवरों की तरह पीटता था। उसकी फैमिली नहीं चाहती थी कि मैं फिल्मों में काम करूं। युक्ता मुखी और प्रिंस तुली की मुलाकात नागपुर में उस वक्त हुई थी, जब युक्ता एक फोटोशूट के सिलसिले में वहां गई थीं। 

88

एक एंटरटेनमेंट साइट के मुताबिक, युक्ता ने कई स्टॉक में इन्वेस्टमेंट किया है। इसके अलावा कवरगर्ल कॉस्मेटिक्स से उनकी एंड्रोर्समेंट डील है। वे दिल्ली में Fat Mookhey Burger नाम से रेस्त्रां चेन भी चलाती हैं। उनका परफ्यूम बिजनेस और फैशन स्टोर 'युक्ता मुखी सिडक्शन' भी है। 

 

ये भी पढ़े- Bigg Boss 15: हाथापाई पर उतर आए 2 कंटेस्टेंट, एक ने पकड़ा कॉलर तो दूसरे ने गुस्से में दे डाली गाली

ये भी पढ़े- डीप नेक टॉप, खुले बाल और नशीली आंखों से निहारती मलाइका ने दिखाया गॉर्जियस लुक, ये सेलेब्स भी हुए स्पॉट

ये भी पढ़े- होंठों पर डार्क लिपस्टिक, खुले बाल और ब्लैक कपड़ों में बेहद खूबसूरत दिखीं ऐश्वर्या, पति-बेटी संग पहुंचीं यहां

ये भी पढ़े- कंधे से उतरते बोल्ड कपड़ों में मलाइका अरोड़ा ने दिए कातिलाना पोज लेकिन लोगों को पसंद नहीं आया स्टाइल

ये भी पढ़े- Bigg Boss 15: इस जगह कपड़े बदल रही थी एक कंटेस्टेंट, अचानक अंदर घुस आया ये शख्स, फिर मचा बवाल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories