Zeenat Aman Birthday: वो हीरोइन जिसने बॉलीवुड में लगाया बोल्डनेस का तड़का, हिलाकर रख दिया था सबकुछ

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में आते ही अपनी बोल्डनेस से तड़का लगाने वाली जीनत अमान (Zeenat Aman) 70 साल की हो गई है। उनका जन्म 19 नवंबर, 1951 को मुंबई में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले जीनत एक पत्रकार थीं, लेकिन फिर वो मॉडल बनीं और धीरे-धीरे बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस नाम कमाया। जीनत के पिता अमानुल्लाह खान स्क्रिप्ट राइट थे और बतौर सहायक उन्होंने मुगल-ए-आजम और पाकीजा जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। वे अमान नाम से लिखते थे। जीनत जब 13 साल की थीं तब उनके पिता गुजर गए तो जीनत ने अपने नाम में पिता का नाम जोड़ लिया और वे जीनत खान से जीनत अमान बन गईं। नीचे पढ़े कैसे जीनत अमान ने बॉलीवुड में कदम रखता ही तहलका मचा दिया था...

Asianet News Hindi | Published : Nov 19, 2021 5:32 AM IST / Updated: Nov 19 2021, 01:20 PM IST

18
Zeenat Aman Birthday: वो हीरोइन जिसने बॉलीवुड में लगाया बोल्डनेस का तड़का, हिलाकर रख दिया था सबकुछ

जीनत शुरू से मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती थीं और इसी वजह से उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। 1970 में वे फेमिना मिस इंडिया और मिस इंडिया पैसिफिक इंटरनेशनल जीतने में कामयाब रहीं। 

28

ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद उन्हें बॉलीवुड से ऑफर मिल गया और 1971 में आई फिल्म हरे राम हरे कृष्णा ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिला दी। उन्हें फिल्मों में देव आनंद लेकर आए। फिल्मों में कदम रखने के बाद ही जीनत के अफेयर के किस्से भी चर्चा में आने लगे। 

38

फिल्म हरे राम हरे कृष्णा में जीनत अमान ने  देवआनंद की पहन की रोल प्ले किया था। इस फिल्म ने उनको रातोंरात मशहूर बना दिया था। उन्होंने 70 के दशक में स्लिट स्कर्ट्स और स्विमसूट पहनकर इंडस्ट्री में ग्लैमस का तड़का लगाया था। उन्हें ट्रेंड सेटर माना जाने लगा।

48

कहा जाता है कि ये जीनत अमान ही थी जिन्होंने अपने बाद आने वाली एक्ट्रेसेस के लिए बोल्ड लुक्स अपनाना और आसान कर दिया था। जीनत अमान उस समय अपने हर लुक्स से सुर्खियां बटोरती थी। हीरा पन्ना फिल्म में तो बिकिनी पहनकर उन्होंने हंगामा मचा दिया था। 

58

जीनत अमान को देव आनंद बेहद पसंद करते थे। उनके साथ उन्होंने हीरा पन्ना, इश्क इश्क इश्क, प्रेम शास्त्र, वारंट, डार्लिंग डार्लिंग और कलाबाज जैसी फिल्में की। बरसों बाद देव आनंद ने इस बात को स्वीकारा था कि वे जीनत को चाहने लगे थे।  

68

फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम से जीनत अमान ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। इस फिल्म में उनके बोल्ड लुक ने उन्हें नई पहचान दी थी। हालांकि, अपने बोल्ड लुक की वजह से उनको काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। 

78

जीनत अमान ने अपने करियर में हर बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की है। उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजेश खन्ना, देव आनंद, शशि कपूर, मनोज कुमार, संजीव कुमार, फिरोज खान, संजय खान, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, विनोद खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। 

88

उन्होंने हंगामा, हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बरात,  रोटी कपड़ा और मकान, अजनबी, धमर वीर, शालीमार, डॉन, लावारिस, राम बलराम, कुर्बानी, दोस्ताना, द ग्रेट गैम्बलर, महान, पुकार जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बता दें कि वे लंबे समय से फिल्मों से दूर है। हालांकि, कभी-कभी उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

 

ये भी पढ़ें -
Zeenat Aman Birthday: सच्चे प्यार के लिए तरसती रही हीरोइन, 2 शादी की लेकिन दोनों पतियों ने दिए जख्म

बिना मेकअप और अजीबोगरीब हालत में नजर आई Malaika Arora, इधर पापा-चाची संग दिखी Karisma Kapoor

किसी को भनक लगे बिना 10 साल छोटे इस शख्स के साथ Preity Zinta ने रचाई थी शादी, अब ऐसे बनी मां

Shilpa Shetty से Shahrukh Khan तक, किराए की कोख से ही इन 9 Bollywood सेलेब्स को मिला मां-बाप का सुख

बेटी का हाथ थामे बिना मेकअप नजर आई Aishwarya Rai तो अलग-थलग दिखे Abhishek Bachchan, ये भी हुए स्पॉट

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos