दरअसल, यह खौफनाक वारदात राजनांदगांव के मानपुर थाना परिसर में शुक्रवार देर रात हुई। सिपाही मुकेश मनहर ने रात 10 बजे पत्नी बबीता की हत्या करने के बाद खुद की भी जान ले ली। हत्या के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। लेकिन अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।