मंगलसूत्र से जरूरी मास्क: लॉकडाउन में खूब हिट हो रहा यह कपल, यूजर बोले अब तक की सबसे प्यारी तस्वीर

Published : Apr 29, 2020, 11:52 AM ISTUpdated : Apr 29, 2020, 07:27 PM IST

बिलासपुर (छत्तीसगढ़). कोरोना वायरस के बढ़ते कहर ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। रोज कई जिंदगियां दम तोड़ रही हैं,सरकार की अपील के बाद भी लॉकडाउन भंग की घटनाएं हो रही हैं। इस दौरान देश से ऐसी शर्मसार करने वाली तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। जो मानवता को कलंकित कर रही हैं। वहीं इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक मैरिज कपल की अच्छी तस्वीर देखने को मिली है। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। Twitter इस फोटो को काफी लोग शेयर कर कमेंट्स कर रहे हैं।   

PREV
14
मंगलसूत्र से जरूरी मास्क: लॉकडाउन में खूब हिट हो रहा यह कपल, यूजर बोले अब तक की सबसे प्यारी तस्वीर


दरअसल, यह सुंदर तस्वीर लॉकडाउन के बीच अक्षय तृतिया पर शादी करने वाले बिलासपुर के एक कपल की है। जहां प्रशासन की अनुमित लेकर गरिमा और सव्यसांची सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी के साथ फेरे लिए। दूल्हे ने शादी की रस्म अदा करते समय मंगलसूत्र से ज्यादा अहमियत मास्क को दी। जहां दूल्हे ने मंगलसूत्र से पहले दुल्हन को मास्क पहनाया।

24

बता दें कि इस शादी को दोनों के रिश्तेदार और दोस्तों ने अपने घर से ऑनलाइन देखा। लॉकडाउन के चलते दूल्हे की तरफ से सिर्फ तीन से चार लोग ही शामिल हुए थे। मतलब दोनों पक्षों के सगे-संबंधियों भी इस विवाह में नहीं आ सके। जो भी समारोह में मौके पर था वह चेहरे पर मास्क और जेब में सैनेटाइज की बोतल रखे हुए था।
 

34

छत्तीसगढ़ की समाज सेवी संगीता सिंह देव ने ट्विटर पर इस खूबसूरत जोड़े की फोटो को सबसे पहले शेयर किया था। जिसको लोग काफी पंसद कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करने के अलावा उन्होंने लिखा-यह अब तक की सबसे प्यारी तस्वीर है। जहां दूल्हे ने अपनी दुल्हन को मास्क पहनाया, जिसे दुल्हन ने हंसकर स्वीकार किया। 

44

छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने समाजसेवी संगीता सिंह देव के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए तस्वीर की जमकर तारीफ की।

Recommended Stories