क्रिकेटर्स की दिवाली: Virat Kohli से लेकर MS Dhoni तक अपनी फैमिली संग इस तरह दीपवाली मनाते हैं ये खिलाड़ी

Published : Nov 02, 2021, 11:06 AM ISTUpdated : Nov 04, 2021, 09:25 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : रोशनी का त्योहार दिवाली पूरे भारत और दुनिया में मनाया जाता है। इस बार दिवाली (Diwali 2021)  4 नवंबर को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दिवाली का त्योहार भारतीय क्रिकेटर्स भी बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस समय भले ही टीम इंडिया (team India) यूएई में टी 20 वर्ल्ड कप 2021 में बिजी है, लेकिन खिलाड़ी इस बार अपने परिवार के साथ दीपों का त्योहार यूएई में मनाएंगे। दीपावली से पहले आज हम आपको दिखाते हैं, पिछले कुछ सालों में खिलाड़ियों की दिवाली (cricketers deepawali) की कुछ तस्वीरें...

PREV
18
क्रिकेटर्स की दिवाली: Virat Kohli से लेकर MS Dhoni तक अपनी फैमिली संग इस तरह दीपवाली मनाते हैं ये खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेटर्स अपने फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर करना कभी नहीं भूलते है और हर साल अपनी दिवाली सेलीब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

28

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस बार अपनी बेटी वामिका के साथ पहली दिवाली मनाएंगे। इससे पहले हर साल कोहली और अनुष्का बड़े धूमधाम से ये त्योहार मनाते हैं। इस तस्वीर में विराट अनुष्का दीपावली के मौके पर बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। 
 

38

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। दिवाली पर वह अपने दोनों बेटों, वाइफ आरती और मां के साथ इस तरह दिवाली मनाते नजर आए।

48

ब्राउन कुर्ता पजामा पहने महेंद्र सिंह धोनी ने इस तरह 2019 में दिवाली मनाई। वहीं, पिछले साल उनकी बेटी जीवा दिवाली के मौके पर प्यारी सी आउटफिट पहने नजर आई थीं।

58

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस तरह अपने विदेशी दोस्तों के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते नजर आए। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी वाइफ डोना गांगुली और एक बेटी सना भी मौजूद थी।

68

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रहे सुरेश रैना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दिवाली पर अपनी वाइफ प्रियंका और बेटी ग्रेसिया के साथ उन्होंने इस तरह दिवाली सेलिब्रेट की।

78

भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा और टेस्ट उप कप्तान कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कुछ इस तरह से दिवाली मनाई और फैंस के साथ फोटो शेयर की।

88

इस समय भारतीय टीम यूएई में है। जहां उनकी पत्नियां और परिवार के कुछ सदस्य मौजूद है। ऐसे में इस बार खिलाड़ी दिवाली देश से बाहर मनाने वाले हैं। यह दिवाली और भी ज्यादा हैप्पी होगी। अगर 3 नवंबर को अफगानिस्तान के साथ होने वाले मैच में वह जीत दर्ज करती है। 

ये भी पढ़ें- T20 World Cup में बिजी हुए Hardik Pandya, तो इस तरह बीच पर बिकिनी पहनी नजर आईं Natasa

T20 World Cup 2021 IND vs NZ : टीम इंडिया की हार पर इस पूर्व इंग्लिश कप्तान ने लगाया हिंदी का 'मरहम'

Read more Photos on

Recommended Stories