पति कर रहे खेतों में मेहनत तो अपनी हॉट तस्वीर से जलवे बिखेर रही धोनी की वाइफ

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) संन्यास के बाद से अपने नए बिजनेस खेती-खलियानी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। दुबई से लौटने के बाद वह लगातार अपने फार्म पर फसलों की देखरेख कर रहे हैं। वहीं, उनकी वाइफ साक्षी धोनी अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं। जी हां, एक तरफ जहां धोनी अपने फार्म की फ्रेश स्ट्रॉबेरी (strawberry) खाते नजर आ रहे है, तो वहीं उनकी वाइफ (sakshi dhoni) इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटो अपलोड कर सुर्खियां बटोर रही हैं। आइए आपको भी दिखाते है, मिस्टर एंड मिसेस धोनी की ये फोटोज...

Asianet News Hindi | Published : Jan 9, 2021 4:56 AM IST / Updated: Jan 09 2021, 10:28 AM IST

18
पति कर रहे खेतों में मेहनत तो अपनी हॉट तस्वीर से जलवे बिखेर रही धोनी की वाइफ

महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मनाकर भारत लौट आए हैं। वहां से आने के बाद धोनी अपने फॉर्म हाउस पहुंचे और अपनी फसल की निगरानी कर रहे हैं।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

28

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह स्ट्रॉबेरी के पौधों के पास खड़े हैं। वीडियो में धोनी पौधे से स्ट्रॉबेरी तोड़ते हैं और खा लेते हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अगर मैं ऐसे ही खेत में आता रहा और खाता रहा तो मार्केट में कोई स्ट्रॉबेरी नहीं बचेंगी।' 
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

38

बता दें कि धोनी रांची में पोल्ट्री फार्म के साथ ऑर्गेनिक खेती का काम भी करते हैं। उनके फार्म हाउस पर टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली जैसी मौसमी सब्जियों की खेती होती है। हाल ही में उनके फार्म की स्ट्राबेरी भी मार्केट में आई है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

48

सब्जी और पोल्ट्री फार्म ही नहीं माही के खेत में गाय का दूध भी निकाला जाता है। धोनी ने भारतीय नस्ल की साहीवाल और फ्रांस के नस्ल की फ्रीजियन गाय को पंजाब से मंगवाया है। गौशाला में फिलहाल 70 गाय हैं। जिनसे लगभग 300 लीटर दूध रोज निकाला जा रहा है। बाजार में इसकी कीमत 55 रुपए प्रति किलो है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

58

एक तरफ धोनी एक साधारण आदमी की तरह खेत-खलिहान पर ध्यान दे रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी वाइफ सोशल मीडिया पर जलवे बिखर रही हैं। हाल ही में साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेहद ही हॉट तस्वीर पोस्ट की है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

68

रेड कलर का स्ट्रिप वाला क्रॉप टॉप और जीन्स पहन कर साक्षी बेहद ही गैलमरस लग रही हैं। उनकी फोटो पर अबतक 4 लाख से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं। इस फोटो पर क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल ने भी कमेंट करते हुए लिखा- 'हॉटी'। 
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

78

साक्षी अपने पति धोनी और बेटी जीवा के साथ लंबी छुट्टी मनाकर दुबई से हाल ही में भारत वापस लौटी हैं। साक्षी की दुबई में शेयर की गई फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

88

बता दें कि साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी और बेटी जीवा की तस्वीरें शेयर करती है। वहीं, माही इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। वह बहुत  कम ही फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हैं। लेकिन हाल ही में उनका स्ट्रॉबेरी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos