Published : Apr 24, 2020, 09:39 AM ISTUpdated : Apr 24, 2020, 11:05 AM IST
नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर ने अपने जीवन के 47 पूरे कर लिए हैं। इन सालों में उन्होंने क्रिकेट जगत में वो सब कुछ हासिल किया, जिसके सपने हर क्रिकेटर अपने बचपन में देखता है। क्रिकेट के अलावा भी सचिन ने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है। वो राज्यसभा सांसद होने के अलावा भारत रत्न का सम्मान भी हासिल कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के लिए एक से ज्यादा शानदार घर भी खरीदे हैं। बांद्रा में उन्होंने जमीन खरीदकर खुद अपनी मर्जी के हिसाब से घर बनवाया था, पर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक खास घर खरीदा था। सचिन के ये सभी घर अंदर से बहुत ही शानदार हैं और इन्हें देखकर सचिन की क्लास के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। उनकी बैटिंग की तरह उनके घर का नजारा भी बेहद शानदार होता है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके घर की इनसाइड फोटो दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप मास्टर ब्लास्टर की लग्जरी लाइफस्टाइल का अंदाजा लगा सकते हैं।
सचिन ने बांद्रा में अपना घर बनवाने के अलावा बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भी साल 2018 में एक नया घर खरीदा था।
215
सचिन ने बांद्रा कुर्ला में घर अपनी पत्नी के लिए घर खरीदा था। यह घर अंजली के नाम पर ही है।
315
सचिन के इस घर की कीमत 7.15 करोड़ है, जबकि उनका पुराना घर इससे कई गुना महंगा है।
415
सचिन के नए घर में विदेशी फर्नीचर से लेकर शानदार इंटीरियर तक सब कुछ आपको आकर्षित करता है।
515
मुंबई में 2 शानदार घरों के अलावा सचिन एक क्रिकेट एकेडमी के भी मालिक हैं। उनकी एकेडमी में दुनियाभर से आए बच्चों को क्रिकेट के बारे में बताया जाता है।
615
सचिन ने मुंबई के 2 होटलों मे भी अपना पैसा लगाया हुआ है।
715
सचिन के घर में सबसे नीचे वाले बेसमेंट में सिर्फ गाड़ियां खड़ी करने की जगह है। उन्होंने इंजीनियर से 50 कार खड़ी करने की जगह मांगी थी।
815
सचिन के घर को इस तरह से बनाया गया है कि वास्तु से लेकर बाकी जरूरतें भी आसानी से पूरी हो सकें।
915
सचिन के घर में 2 बेसमेंट फ्लोर हैं और जमीन के ऊपर 3 मंजिला इमारत है। कुल मिलाकर यह घर 5 मंजिल का है।
1015
घर को बनने में 4 साल का समय लगा। इसमें कई चीजें विदेशों से लाकर लगाई गई हैं।
1115
सचिन ने साल 2007 में बांद्रा में 10,000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी। उस समय इसकी कीमत 39 करोड़ रुपए थी।
1215
सचिन के घर के निचले हिस्से में भगवान गणेश की एक मूर्ति बनवाई है। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर में खाना खाने के लिए पर्याप्त जगह है। यहां सचिन के सभी मेडल और ट्रॉफियां भी रखी हुई हैं।
1315
सचिन ने यह घर अपने मुताबिक बनवाया है। उन्होंने किसी बिल्डर से घर खरीदने की बजाय इसे अपने पसंद के हिसाब से बनवाया है।
1415
सचिन का यह घर 6 हजार स्क्वायर फीट में बना हुआ है। इसे लग्जरी बनाने के साथ साथ यूनिक भी बनाया गया है।
1515
सचिन ने साल 2011 में वास्तु दोष और शांति पूजा के बाद इस घर में प्रवेश किया था।