विराट के लिए लकी है अनुष्का का ये टोटका, जानें क्या है इसके पीछे का राज

Published : Dec 11, 2020, 08:13 AM ISTUpdated : Dec 11, 2020, 08:14 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 11दिसंबर को अपनी तीसरी शादी की सालगिरह (Virat Kohli and Anushka Sharma third Wedding Anniversary) मना रहे हैं। इस साल उनकी एनिवर्सरी और ज्यादा स्पेशल है, क्योंकि इस बार अनुष्का (Anushka Sharma) ने उन्हें पिता बनने की खुशी दी है। लेकिन इस बार विराट अपनी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वह इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहीं उनकी वाइफ मुंबई में है। लेकिन अधिकतर वह अपने पति को चीयर करने मैदान पर जरूर जाती है। लेकिन इस दौरान क्या आपने एक चीज नोटिस की है कि वो एक ही घड़ी और ब्रेसलेट पहनकर नजर आती है। आखिर घड़ियों का इतना बड़ा कलेक्शन होने के बाद भी वो यही वॉच क्यों पहनती है, आइए आपको बताते हैं।

PREV
17
विराट के लिए लकी है अनुष्का का ये टोटका, जानें क्या है इसके पीछे का राज

क्रिकेट और बॉलीवुड की शादियों में सबसे बड़ा नाम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी रचाई थी। उनकी शादी किसी फेयरी टेल से कम नहीं थी। आज भी उनकी शादी के कसीदे पढ़े जाते हैं।

27

इस साल विरुष्का की शादी को 3 साल हो गए है। ये एनिवर्सरी उनकी इस वजह से भी खास है, क्योंकि इस बार वो दो से तीन होने वाले हैं। हालांकि इस बार विराट अपनी पत्नी के साथ नहीं है। वह इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में है। वहीं अनुष्का इस वक्त मुंबई में है और अपनी प्रेग्नेंसी का लास्ट ट्रायमेस्टर एंजॉय कर रही है।

37

आईपीएल के पूरे सीजन में अपने पति के साथ अनुष्का रही थी। इस दौरान कई बार उन्हें आरसीबी की टीम को चीयर करते देखा गया था। शादी के पहले से ही अनुष्का विराट को सपोर्ट करने मैदान पर जरूर जाती हैं।

 

 

47

इंटरनेशल मैचों के साथ ही आईपीएल के हर सीजन में उन्हें देखा जाता है। इस दौरान यह भी देखा गया है कि वह एक ही घड़ी और ब्रेसलेट पहनी रहती है।

57

वैसे तो अनुष्का के पास हजारों घड़ियों का कलेक्शन होने के बाद भी वह अपने पति के मैच के दौरान सिर्फ यही घड़ी इसलिए पहनती है, क्योंकि वो इसे कोहली के लिए लकी चार्म मानती हैं।

67

अनुष्का और विराट कोहली बॉलीवुड और क्रिकेट के बेस्ट कपल्स में से एक है। दोनों ने 2017 में शादी की थी। इससे पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। डेटिंग के दौरान भी वह यहीं घड़ी पहनकर उन्हें चीयर करने आती थी।

77

हालांकि इस बार अपनी प्रेग्नेंसी के कारण वह विराट के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नहीं गई है। इस बीच 11 दिसंबर यानी आज उनकी शादी की तीसरी सालगिरह है। ऐसे में वह विराट के बिना ही अपनी शादी की सालगिरह मनाएगी।

Recommended Stories