Women's T20 Challenge 2022: 8 फोटोज में देखें ट्रेलब्लेज़र की कप्तान स्मृति मंधाना का कातिलाना अंदाज

स्पोर्ट्स डेस्क : सोमवार, 23 मई 2022 से महिला टी20 चैलेंज (Women’s T20 Challenge 2022) की शुरुआत होने वाली है। इसमें 3 टीमें सुपरनोवा, ट्रेलब्लेज़र और वेलोसिटी भाग लेने वाली है। जिसकी काम क्रमशः हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को दी गई है। महिला टी20 चैलेंज का पहला मुकाबला सुपरनोवा और ट्रेलब्लेज़र (Trailblazers) के बीच खेला जाएगा। ऐसे में आज हम आपको मिलवाते हैं ट्रेलब्लेज़र की सुपर टैलेंटेड और स्टाइलिश कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) से, जो अपने खेल के साथ अपने लुक्स को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं...

Asianet News Hindi | Published : May 23, 2022 8:42 AM IST

18
Women's T20 Challenge 2022: 8 फोटोज में देखें ट्रेलब्लेज़र की कप्तान स्मृति मंधाना का कातिलाना अंदाज

स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। जब वह सिर्फ 9 साल की थीं तब उन्हें महाराष्ट्र अंडर -15 टीम के लिए चुना गया था। 11 साल की उम्र तक स्मृति महाराष्ट्र अंडर-19 टीम में शामिल हो चुकी थीं।

28

स्मृति मंधाना ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 10 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ वाले वनडे से की थी। वह 2018 में ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुकी हैं।

38

स्मृति ने अक्टूबर 2013 में गुजरात के खिलाफ 150 गेंदों में नाबाद 224 रन बनाए थे। वह वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने पहली खिलाडी बनी थी।

48

इतना ही नहीं स्मृति 22 साल और 229 दिनों की उम्र में भारत के लिए सबसे कम उम्र की T20I कप्तान बनी थीं। उन्हें फरवरी 2019 में, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत की महिला T20I टीम की कप्तान के रूप में चुना गया था।

58

अपने खेल के साथ स्मृति अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ियों में से एक है।

68

सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर स्मृति मंधाना के कुल 6  मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह भी अपने फैंस के लिए आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 

78

अब इस फोटो में ही देख लीजिए स्मृति की प्यारी सी स्माइल, जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाए। इस फोटो को 9.7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था।
 

88

ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान और टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना सोमवार को महिला टी20 चैलेंज में अपने पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली सुपरनोवा के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगी।

ये भी देखें : IPL 2022, SRH vs PBKS: इस घातक खिलाड़ी ने फेंकी ऐसी गेंद की चित हो गया पंजाब का कप्तान, रोकना पड़ा मैच

IPL 2022 SRH Vs PBKS: आखिरी लीग मैच में लिविंगस्टन ने लूट ली महफिल, नाबाद 49 रन की बदौलत पंजाब की जीत

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos