World Sports Journalist Day 2022: मिलिए भारत के 10 सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स पत्रकारों से

स्पोर्ट्स डेस्क : हर साल 2 जुलाई को दुनियाभर के खेल पत्रकारों को सम्मान देने के लिए  विश्व खेल पत्रकार दिवस (World Sports Journalist Day 2022) मनाया जाता है, जो खेल की दुनिया को अपने दर्शकों के करीब लाते हैं। खेल पत्रकारिता रिपोर्टिंग का एक रूप है जो खेल से संबंधित किसी भी विषय से संबंधित होता है। इसमें राइटिंग से लेकर, प्रेजेंटेशन और एडिटिंग तक शामिल होती है। आइए आज विश्व खेल पत्रकार दिवस पर हम आपको मिलवाते हैं भारत से सबसे फेमस स्पोर्ट्स पत्रकारों (Sports Journalists of India) से...

Asianet News Hindi | Published : Jul 2, 2022 3:19 AM IST

16
World Sports Journalist Day 2022: मिलिए भारत के 10 सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स पत्रकारों से

जतिन सप्रू
जतिन सप्रू एक भारतीय टेलीविजन खेल पत्रकार हैं, जो एक क्रिकेट पंडित, प्रसारक और टेलीविजन होस्ट के रूप में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए काम करते हैं। उन्होंने 2008 में स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग की शुरुआत की। 2016 टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के दौरान सप्रू विवादों में घिर गए थे। वह मैच के बाद पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर हंसने लगे। जिसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर गुस्से में आ गए थे। हालांकि, जतिन आईपीएल से लेकर इटंनेशनल मंच पर बेहतरीन स्किल्स रखते हैं।

26

मयंती लैंगर
मयंती लैंगर भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क की पत्रकार हैं। मयंती ने 2011 क्रिकेट विश्व कप, 2014 इंडियन सुपर लीग, 2019 इंडियन प्रीमियर लीग, 2019 क्रिकेट विश्व कप, 2018 इंडियन प्रीमियर लीग, 2010 फीफा विश्व कप सहित कई टूर्नामेंटों की रिपोर्टिंग की है। उन्होंने 2012 में भारतीय ऑल-राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी शादी की और सितंबर 2020 में उनके घर बेटे ने जन्म लिया।

36

संजना गणेशन
खेल एंकर संजना गणेशन टीवी होस्ट है और मुख्य रूप से आईपीएल के लिए स्टार स्पोर्ट्स के साथ क्रिकेट पर काम करती हैं। उन्होंने अपने टीवी शो की शुरुआत फेमस टीवी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला 7 से की थी। हाल ही में उन्होंने वीमून वर्ल्डकप 2022 की रिपोर्टिंग भी की थी।
 

46

हर्षा भोगले
हर्षा भोगले भारत के एक क्रिकेट पंडित और पत्रकार हैं। हैदराबाद में उनका जन्म एक मराठी भाषी परिवार में हुआ था। वह आईआईएम उदयपुर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य हैं। हर्षा भारत के सबसे बड़े खेल पत्रकारों में से एक है।

56

रिद्धिमा पाठक 
खेल पत्रकार रिद्धिमा पाठक  ने सोनी सिक्स, टेन स्पोर्ट्स, ज़ी स्टूडियो और स्टार स्पोर्ट्स चैनल के लिए काम किया है, साथ ही 2019 आईसीसी विश्व कप के लिए एक डिजिटल प्रस्तुतकर्ता के रूप में भी काम किया है। इस दौरान उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं।

66

कादंबरी मुरली
कादंबरी मुरली भारत की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली राष्ट्रीय संपादक हैं, जिन्हें 2006 और 2007 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया का क्रिकेट राइटर्स अवार्ड मिला है। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग की स्थापना के लिए बीसीसीआई की योजनाओं के बारे में रिपोर्ट करने वाली पहली व्यक्ति होने के लिए भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें अभिनव बिंद्रा के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत: स्पोर्ट्स और एथलीट्स को लेकर ओलंपिक चैंपियन ने बहुत कुछ बताया

Exclusive: अभिनव बिंद्रा ने बताया क्या था जिंदगी का सबसे शर्मनाक पल, कौन सा काम था क्रेजी, मेंटल हेल्थ जरूरी

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos