पापा दिल्ली के CM मम्मी संभालती हैं घर, ये काम करती हैं केजरीवाल की टॉपर बेटी

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार चर्चा में हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव लड़ रही है। वहीं केजरीवाल की चर्चा के बीच उनकी पारिवारिक जिंदगी के किस्से भी सामने आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटी और एक बेटा है। केजरीवाल के दोनों ही बच्चे होनहार हैं। पर बेटी हर्षिता ने उनका नाम ज्यादा रोशन किया है। आइए जानते हैं 12वीं में 96 प्रतिशत मार्क्स स्कोर करने वाली केजरीवाल की बेटी के बारे में ये अनुसनी बातें..........................।

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2020 7:38 AM IST / Updated: Jan 13 2020, 01:53 PM IST

113
पापा दिल्ली के CM मम्मी संभालती हैं घर, ये काम करती हैं केजरीवाल की टॉपर बेटी
राजनीतिक परिवारों में केजरीवाल का परिवार हमेशा सुर्खियों और लाइमलाइट से दूर ही रहता है। केजरीवाल एक साधारण जिंदगी जीते हैं। कहा जाता है कि उनकी बेटी पिता से भी चार कदम आगे है।
213
केजरीवाल खुद भी इंजीनियर के साथ आईआरएस अफसर भी रहे हैं। तो उनकी बेटी भी पढ़ाई में बहुत अच्छी हैं। हर्षिता केजरीवाल ने 12वी कक्षा में 96 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे। ये बात काफी चर्चा में रही।
313
12वीं के बाद हर्षिता ने पिता की तरह इंजीनियरिंग करने की ठानी। उन्होंने ने इंजीनियरिंग के सबसे मुश्किल मानी जाने वाली परीक्षाओं में से एक IIT JEE की तैयारी की।
413
जब हर्षिता ने जेईई का एग्जाम दिया था तब उनके पिता केजरीवाल जेल में थे। नितिन गडकरी मानहानि के मुकदमे के मामले में जेल में थे।
513
बावजूद इसके हर्षिता ने अच्छी रैंक हासिल कर पिता का नाम रोशन किया। फिर उन्होंने साल 2014 में उन्हें IIT दिल्ली में एडमिशन लिया था।
613
इंजीनियरिंग करने के बाद हर्षिता गुरुग्राम स्थित एक मल्डटी नेशनल कंपनी में नौकरी करने लगीं। चुनाव के दौरान पिता के लिए प्रचार-प्रसार करने और वोट मांगने के लिए हर्षिता ने 5 महीने की छुट्टी लेकर हैडलाइन्स बना दी थीं।
713
वह जनता से हाथ जोड़कर वोट मांगती नजर आईं और काफी सुर्खियों में रहीं। इस दौरान हर्षिता से जब लोगों ने पूछा कि आप इतनी मेहनत क्यों कर रही हो। आप तो मुख्यमंत्री की बेटी हो?
813
तो हर्षिता ने अपने जवाब से सबको हैरान कर दिया था, उन्होंने कहा, "मैं CM के लिए नहीं आजादी की दूसरी लड़ाई में आहूति देने आई हूं।"
913
पढ़ने के अलावा हर्षिया को खेल में भी बहुत रूचि है। लिंकडइन पर बनी हर्षिता की प्रोफोइल के मुताबिक, वो एक फुटबॉल प्लेयर रही हैं और लगभग 19 फुटबॉल चैंपयनशिप खेल चुकी हैं। वह अंडर 19 जिला फुटबॉल चैम्पियनशिप 2010 की विनर रह चुकी हैं। उन्हें बैडमिंटन खेलने का भी शौक है।
1013
इतना ही नहीं हर्षिता ने स्कूल के एक प्रोग्राम में क्लासिकल ओडिसी डांस परफॉर्मेंस दिया था। हर्षिता को हिंदी इंग्लिश के अलावा फ्रेंच भाषा भी आती है। हर्षिता स्कूल-कॉलेज में एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में काफी एक्टिव रही हैं।
1113
दिल्ली के मुख्यमंत्री की बेटी होने के कारण हर्षिता एक वीवीआईपी बैकग्राउंड रखती हैं। ऐसे में साल 2019 में अरविंद केजरीवाल को बेटी के अपहरण और मर्डर की धमकी मिली थी।
1213
यह धमकी भरा ई-मेल मुख्यमंत्री केजरीवाल की ऑफिसियल ई-मेल आईडी पर 9 जनवरी को भेजा गया, जिसमें कहा गया कि आप अपनी बेटी को बचा सकते हो, तो बचा लो।
1313
हम उसको किडनैप कर लेंगे और मार डालेंगे। इस खबर से देशभर में हड़कंप मच गया था। फिर दिल्ली पुलिस की स्पेशल साइबर सेल ने धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले आरोपी मोतीहारी (बिहार) निवासी विकास (21) को गिरफ्तार कर लिया था।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos