पंजाब चुनाव: नामांकन से पहले भगवंत मान ने पूजा की, फिर मां ने कराया मुंह मीठा, नॉमिनेशन में भी साथ गईं, Photos

Published : Jan 29, 2022, 01:31 PM IST

संगरूर। आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने शनिवार को धुरी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने सुबह से घर में पूजा की। फिर माता ने अपने हाथ से मान का मुंह मीठा कराया और नामांकन के लिए घर से साथ निकलीं। भगवंत मान ने रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष में अपनी मां की मौजूदगी में ही नामांकन किया। मान ने कहा कि मैं यहां अपना नामांकन दाखिल करने आया हूं। मैं लोगों से आम आदमी पार्टी को पंजाब चुनाव में और धुरी से मुझे जीतने में मदद करने का आग्रह करता हूं। बड़े समर्थन की उम्मीद है। तस्वीरों में देखिए भगवंत मान का नॉमिनेशन....  

PREV
15
पंजाब चुनाव: नामांकन से पहले भगवंत मान ने पूजा की, फिर मां ने कराया मुंह मीठा, नॉमिनेशन में भी साथ गईं, Photos

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है। वह जहां भी जा रहे हैं, महसूस कर रहे हैं कि यहां का मतदाता अब विकल्प खोज रहा है। आम आदमी पार्टी इस विकल्प बनकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही पंजाब को विकास के पथ पर लेकर जा सकती है। 
 

25

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में यह कर दिखाया है। अब पंजाब की बारी है। पंजाब का मतदाता इस बात को समझ रहा है। इसलिए इस बार आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत कर पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। हमारे पास पंजाब के विकास का रोड मैप है। इसे पहले ही दिन से लागू किया जाएगा। 

35

मान का कहना था कि इसकी पूरी योजना उनके पास है। उन्होंने कहा कि इस बार धुरी के मतदाता विधायक के साथ प्रदेश के सीएम के लिए भी मतदान करेंगे। क्योंकि पार्टी ने उन्हें सीएम का चेहरा घोषित किया है। इसके लिए भी पार्टी ने पंजाब के लोगों की राय ली थी। इसके बाद उनका नाम आया? इसके लिए वह पार्टी और पंजाब के उन सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने मोबाइल के माध्यम से अपनी राय दी है। 

45

उन्होंने कहा कि यह नया पंजाब बनाने का वक्त है। हम सब मिल कर नया पंजाब बनाएंगे। जिसमें हर किसी को उसका हक दिया जाए। किसी का हक माना न जाए। भ्रष्टाचार करने वाले और माफिया की नकेल कसी जा सके। हम इस विजन के साथ काम कर रहे हैं। 

55

निश्चित ही मतदाता हमें इसके लिए अपना समर्थन देंगे। मान ने कहा कि धुरी समेत पूरा पंजाब इस वक्त आम आदमी पार्टी के हक में खड़ा है। क्योंकि पंजाब में राज करने वाली सभी पार्टियों ने मतदाता को ठगा है। आम आदमी पार्टी अब इस ठगी को बंद का पंजाब के हर उस व्यक्ति तक विकास पहुंचे जो अभी तक वंचित है।
 

Read more Photos on

Recommended Stories