Fact Check: चीनी सैनिकों ने हमारे सिपाहियों को छलनी कर दिया? तस्वीर देख आग बबूला होने से पहले जान लें सच

नई दिल्ली.  भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुए विवाद के चलते 20 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई। 18 जून को चीन ने 10 भारतीय जवानों को रिहा किया जिसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। इस हमलो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। पर लोग फेक खबरें शेयर करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब फेसबुक, ट्विटर पर एक घायल सिपाही की फोटो काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को व्यापम स्कैम को उजागर करने वाले आनंद राय ने ट्विटर पर शेयर किया है। 

फैक्ट चेकिंग में हम तस्वीर से जुड़े सच्चाई सामने लाए हैं- 

Asianet News Hindi | Published : Jun 22, 2020 12:33 PM IST / Updated: Jun 22 2020, 06:10 PM IST

16
Fact Check: चीनी सैनिकों ने हमारे सिपाहियों को छलनी कर दिया? तस्वीर देख आग बबूला होने से पहले जान लें सच

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

डॉ. आनंद राय ने एक सिपाही की तस्वीर ट्वीट की जिसकी पीठ पर काफ़ी चोटें आई हुई हैं। तस्वीर ट्वीट करते हुए राय ने लिखा, “ये वो सिपाही है जिसने गलवान घाटी में चीनी सिपाहियों की बर्बरता को झेला है। इसके पूरे शरीर पर नाख़ूनों के निशान है। ये जवान पूरी तरह से निहत्थे थे लेकिन फिर भी उन्होंने चीनी सिपाहियों का सामना किया। फ़ौज को हथियार उठाने से किसने रोका था। 

26

क्या दावा किया जा रहा है? 

 

तस्वीर शेयर करके दावा किया गया कि, चीनी सैनिकों ने हमारे सिपाहियों को छलनी कर दिया था। तस्वीर काफी वीभत्स है और मौजूद शख्स की पीठ जख्मों से भरी है। ये तस्वीर उस वक़्त के बाद शेयर होने लगी जब चीनी सिपाहियों द्वारा भारतीय जवानों को नाख़ून मारने का दावा किया जाने लगा। 

36

फ़ैक्ट-चेक

 

तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमने इसे 2016 के कई थाई ब्लॉग में पोस्ट किया हुआ पाया। हालांकि तस्वीर के आथेंटिक यूजर और स्थान की पुख्ता खबर नहीं मिल सकी। पर तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं है और कई साल से इंटरनेट पर मौजूद है। 

46

ये निकला नतीजा 

 

फैक्ट चेक की जांच पड़ताल के बाद मिले नतीजों से हम इतना तस्वीर के पीछे की हकीकत भले कुछ भी हो लेकिन ये तस्वीर 2016 के कई ब्लॉग पोस्ट में शेयर की गई है। इस तरह डॉ. राय ने तस्वीर के साथ जो दावा किया है कि ये हालिया भारत-चीन विवाद से संबंधित तस्वीर है, ग़लत साबित होता है। भारत-चीन विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत से फर्जी दावे किया जा रहा है। 

56

चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच खूनी झड़प में कर्नल संतोष बाबू भी शहीद हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजली देती एबीपी कार्यकर्ता की बहन की ये तस्वीर शहीद की बेटी के दावे के साथ वायरल की गई। जबकि ये पूरी तरह फर्जी दावा था। 

66

राहुल, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की चीनी मेहमानों के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई। इस फोटो के साथ चीन से गांधी परिवार की मिलीभगत होने का दावा किया गया। हालांकि फैक्ट चेक में पता चला कि ये वायरल फोटो 2017 की है। 2008 में कांग्रेस के तत्कालीन जनरल सेक्रेटरी राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर साइन किए थे। गांधी परिवार चीनी नेताओं से 2008 में मिला था, ये दावा सही है लेकिन जो तस्वीर  शेयर की गई वो 2017 की है। तब देश में चाइनीज फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया था। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos