बाढ़ के कारण घर में घुसे पानी में तैरने लगे पति-पत्नी, दिल्ली का बताकर शेयर हुआ वीडियो, जानें सच्चाई

Published : Aug 14, 2020, 05:52 PM ISTUpdated : Aug 14, 2020, 06:01 PM IST

फैक्ट चेक डेस्क.  Couple swimming in floodwater at home viral video fact check:  दिल्ली कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक दत्त ने 13 अगस्त को एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक व्यक्ति, महिला को घर में घुसे बाढ़ के पानी में तैरना रहे हैं। अभिषेक दत्त ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज़ कसते हुए लिखा, “विश्व स्तरीय स्विमिंग पूल, एक और वादा पूरा ? कृपया करके केजरीवाल जी का नाम ना लें” आर्टिकल लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख से ज़्यादा बार देखा और 900 के करीब रीट्वीट किया गया था।    फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है? 

PREV
16
बाढ़ के कारण घर में घुसे पानी में तैरने लगे पति-पत्नी, दिल्ली का बताकर शेयर हुआ वीडियो, जानें सच्चाई

इस मामले में पीछे न रहते हुए कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने अभिषेक दत्त के ट्वीट को रीट्वीट किया था। 

26

वायरल पोस्ट क्या है?

 

दिल्ली के द्वारका से पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “दिल्ली की जनता को @ArvindKejriwal सरकार द्वारा शानदार टोफ़ा। पूरी दिल्ली में जगह जगह विश्व स्तरीय स्विमिंग पूल। @Ch_AnilKumarINC @INCDelhi” 

36

दिल्ली के द्वारका से पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “दिल्ली की जनता को @ArvindKejriwal सरकार द्वारा शानदार टोफ़ा। पूरी दिल्ली में जगह जगह विश्व स्तरीय स्विमिंग पूल। @Ch_AnilKumarINC @INCDelhi” 

 

फ़ेसबुक पेज ‘सैयद सफ़ीउल्लाह – AIMIM Amberpet’ ने ये वीडियो इसी दावे से शेयर किया। इसी दावे से ये वीडियो ट्विटर और फ़ेसबुक पर शेयर किया जा रहा है। 
 

46

फ़ैक्ट-चेक

 

गूगल पर की-वर्ड्स सर्च करने पर इस वायरल वीडियो के बारे में पब्लिश हुई 21 सितंबर 2019 की आज तक की एक रिपोर्ट मिली। आर्टिकल के मुताबिक, ये वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सितंबर 2019 में आयी बाढ़ का है।

 

आज तक ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “प्रयागराज में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। घर बाढ़ में डूबे हैं और लोग परेशान हैं, लेकिन इन सबके बीच बाढ़ के भी मजे लेने वाली तस्वीर सामने आई है। कमरे में भरे बाढ़ के पानी में पति-पत्नी डुबकी संगम की तरह डुबकी लगाते नजर आए। 
 

56

कई न्यूज चैनल्स ने इस वीडियो के बारे में रिपोर्ट किया था। आर्टिकल में इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर का बताया गया है। 22 सितंबर 2019 को डुबकी लगाते इस कपल के बारे में एक वीडियो रिपोर्ट शेयर की है। 

 

आपको याद दिला दें कि सितंबर 2019 में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ आयी थी जिसके कारण हज़ारों लोग बेघर हो गए थे। 

66

ये निकला नतीजा

 

इस तरह, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सितंबर 2019 में आयी बाढ़ का वीडियो दिल्ली का बताकर शेयर किया गया। बाढ़ के पानी में पत्नी को तैरना सीखा रहे पति का वीडियो यूज़र्स हालिया बताकर शेयर कर रहें हैं। जबकि ये पिछले साल का वीडियो है। बाढ़ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते हैं।  

Recommended Stories