जब 'धोनी को है कैंसर' बताकर शेयर की गई थी ये तस्वीर, बीच मैदान थूकते दिखे थे खून, जानें सच

फेक चेक/ स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को अब हम इंटरेनशनल क्रिकेट खेलते नहीं देख पाएंगे। उन्होंने 15 अगस्त को खुद अपने फैंस को जानकारी दी कि अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे। महेंद्र सिंह धोनी भारत के सफलतम कप्तानों में से एक रहे हैं। अपने खेलने के धाकड़ तरीके की वजह से उनकी काफी चर्चा हुई। खासकर उनका हेलीकॉप्टर शॉट तो लोगों को दीवाना बना देता है। हालांकि, अब इंटरनेशनल मैच में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा। धोनी से उनके फैंस काफी प्यार करते हैं। धोनी ग्राउंड में क्या करते हैं, इसपर उनके फैंस काफी ध्यान रखते हैं। फैंस ने अपने प्यारे कप्तान को खेल के दौरान काफी शिद्दत से अपना टास्क करते देखा है। आज हम आपको एक ऐसा वाक्या बताने जा रहे हैं, जब उनके फैंस ने धोनी को क्रिकेट मैच के ग्राउंड में खून थूकते हुए देखा था। इस पल के गवाह कई फैंस बने और उन्होंने  इस तस्वीर के जरिये ये साबित कर दिया था कि उनके लिए मैच ही सबकुछ है। हालांकि, कुछ लोगों ने इस तस्वीर को ये  कि धोनी को कैंसर हो गया है। हालांकि ऐसा नहीं था। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 15, 2020 4:55 PM IST

17
जब 'धोनी को है कैंसर' बताकर शेयर की गई थी ये तस्वीर, बीच मैदान थूकते दिखे थे खून, जानें सच

2019 में अचानक धोनी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो क्रिकेट ग्राउंड में खून थूकते नजर आए थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोगों ने लिखा था कि धोनी को कैंसर हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं था। ये फोटो 2019 के वर्ल्ड कप की थी। 

27

बता दें कि ये वाक्या हुआ था 2019 में। जब भारत विश्व कप खेल रहा था। इंडिया का मुकाबला चल रहा था इंग्लैंड के साथ। उस  दौरान अचानक फैंस की नजर धोनी पर पड़ी, जो अपने मुंह में अंगूठा डाले हुए थे। 

37

थोड़ी देर बाद उन्होंने अंगूठा बाहर निकाला और ग्राउंड पर थूकते नजर आए। लोगों ने देखा कि धोनी खून थूक रहे थे। इसे देखकर उनके फैंस का दिल बैठ गया था। 

47

दरअसल, बैटिंग करते हुए और फिर इंडिया जब फील्डिंग कर रही थी और धोनी विकेटकीपिंग कर रहे थे तब दो बार बॉलर की गेंद सीधे उनके अंगूठे से लगी थी। लेकिन अपने शांत स्वभाव के अनुसार वो बेहद कूल रहे।  

57

उन्होंने किसी को कुछ नहीं कहा। सिर्फ अपना अंगूठा मुंह में चूसा और खून को थूक दिया। इसके बाद वो लगातार खेलते रहे। इस डेडिकेशन की दुनिया फैन हो गई। 

67

सोशल मीडिया पर उस दौरान लोगों ने धोनी के इस जेस्चर की काफी सराहना की थी।  साथ ही कई फैंस ने लिखा था कि जो भी धोनी की बुराई करते हैं, उन्हें ये देखना चाहिए। 

77

धोनी की ये तस्वीर उस दौरान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। आज 15 अगस्त को इस महान खिलाड़ी के इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा करने पर कई फैंस का दिल टूट गया होगा। लेकिन धोनी हमेशा अपने खेल के लिए लोगों के दिलों पर राज जरूर करेंगे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos