कांग्रेस के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तस्वीर में दिखने वाले व्यक्ति पंडित इक़बाल रेउ है। इंदिरा गांधी की शादी भी पंडित इक़बाल रेउ ने ही करवाई थी। कांग्रेस सदस्य ने पूजा की कुछ तस्वीरें भी भेजी जिसमें प्रियंका गांधी को हिन्दू रिवाज़ निभाते हुए देखा जा सकता है।
पंडित रेउ के बारे में सर्च करने पर हमें “Kashmir Sentinel” का एक आर्टिकल मिला। आर्टिकल के मुताबिक, “पंडित रेउ की भर्ती रेलवे में हुई थी और साथ ही में उन्हें कश्मीरी कर्म कांड के बारे में भी पूरी जानकारी थी। वो कुल पुरोहित थे और साथ-साथ धार्मिक रीति रिवाज़ भी करवाते थे। 1996 में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की कश्मीरी पंडितों के रिवाज़ों के अनुसार शादी करवाने के बाद उन्होंने ये काम छोड़ दिया।”