FAKE CHECK: मैगी में मिला है बीफ, भारत के मार्केट में खुलेआम बिकता दिखा
फेक चेक: भारत में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। उनकी पूजा की जाती है। कई बार गाय माता के नाम पर देश में दंगे कारवाने की कोशिश की जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ। इसमें दावा किया गया कि नेस्ले ब्रांड ने भारत में बीफ फ्लेवर की मैगी उतारी। कहा गया कि भारत में ये मैगी खुलेआम बिक रहा है। आइये आपको बताते हैं इस खबर के पीछे का पूरा सच...
सोशल मीडिया पर 10 मार्च को करुणेश शुक्ला ने एक पोस्ट ट्वीट किया। इस पोस्ट में बीफ फ्लेवर के मैगी की तस्वीर थी।
इस पोस्ट में लिखा था कि अब मैगी ने गौ मांस फ्लेवर मार्केट में उतारा है।
पोस्ट में इस बात का भी जिक्र था कि कुछ समय पहले मैगी ने शीशा मिलकर लोगों को प्रोडक्ट बेचे थे। अब इसमें गाय का मांस मिलाया गया है।
पोस्ट द्वारा लोगों से अपील की गई कि इन विदेश कंपनियों को बॉयकॉट करना चाहिए। साथ ही देसी चीजें अपनानी चाहिए।
इसी तस्वीर को फेसबुक पर भी शेयर किया गया। वहां कहा गया कि मैगी ने अब गोमांस इस्तेमाल करना शुरू किया है। इसलिए अब इसका बहिष्कार करना शुरू करना चाहिए।
कई लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया। देखते ही देखते ये तस्वीरें वायरल हो गई।
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद नेस्ले कंपनी को सामने आना पड़ा। उन्होंने ट्विटर पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से बताया कि मैगी के किसी प्रोडक्ट में गाय के मांस का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
मैगी में बीफ फ्लेवर भारत में अवेलेबल नहीं है। नेस्ले के वेबसाइट पर सर्च करने पर भी ये फ्लेवर इंडिया में नहीं मिला।
जब बीफ फ्लेवर सर्च किया गया तो पता चला कि ये फ्लेवर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूके में अवेलेबल है। अमेरिका में अमेजॉन पर भी ये फ्लेवर ऑनलाइन अवेलेबल है।
जबकि भारत में अगर सर्च करें तो ऑनलाइन सिर्फ चिकन फ्लेवर मौजूद है। इस तरह ये साफ़ है कि शेयर किया जा रहा पोस्ट और उसके साथ शेयर तस्वीर और दावा फेक है।