लियोनेल मेसी
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को टैटू का खूब शौक है। उन्होंने अपने शरीर पर लगभग 5 टैटू बनवाए हुए हैं। उनकी पीठ पर उनकी मां सेलिआ का नाम गुदा हुआ है। उन्होंने अपने पैरों पर अपने बेटे का हाथ प्रिंट करवाया है। इतना ही नहीं दाएं पैर पर उनके तीनों बेटों का नाम और उनकी बर्थ डेट भी लिखी हुई है। उनके शोल्डर पर ईसा मसीह का टैटू बना हुआ है। इतना ही नहीं उनकी कमर पर जो टैटू है वह सब का ध्यान आकर्षित करता है। दरअसल, उनकी कमर पर बने लाल रंग की लिप्स किस करते हुए गुदे है, जो उनकी पत्नी के हैं।