घर पर ऐसे जमाएं परफेक्ट दही, मात्र 4 स्टेप्स में हो जाएगा काम

Published : Sep 03, 2019, 04:37 PM IST

फूड: दही के कई फायदे होते हैं। शायद यही वजह है कि भारतीय खाने में दही का जमकर प्रयोग होता है। ये ना सिर्फ पाचन मजबूत करता है बल्कि इसके कई और हेल्थ बेनिफिट भी हैं। दही आसानी से घर पर भी जमाई जा सकती है। कई लोगों को इसका परफेक्ट तरीका नहीं पता है। आज हम आपको बताने का रहे हैं कैसे घर में दही जमा सकते हैं?

PREV
15
घर पर ऐसे जमाएं परफेक्ट दही, मात्र 4 स्टेप्स में हो जाएगा काम
दही जमाने के लिए जामन का प्रयोग किया जाता है। जामन दही का वो थोड़ा सा हिस्सा होता है, जिसके जरिए ज्यादा दही जमाई जाती है। जामन बनाने के लिए चार चम्मच गुनगुने दूध में आधा चम्मच नींबू का रस मिला दीजिये। इसे 10 से 12 घंटे के लिए रख दीजिये। जामन तैयार है।
25
स्टेप 1: गहरे तल वाले बर्तन में आधा लीटर दूध उबाल लीजिये। 10 मिनट तक लो फ्लेम पर दूध उबालने के बाद इसे एक बार चला लीजिये। इसके बाद दूध को रूम टेम्पेरेचर तक ठंडा होने दीजिये।
35
स्टेप 2: 15 मिनट के बाद दूध का टेम्पेरेचर चेक कीजिये। इसे 39 से 44 डिग्री तक होना चाहिए। यानी गुनगुना होना चाहिए।
45
स्टेप 3: अब दूध को स्टील के बाउल में निकाल लीजिये। इसमें तैयार किया गया जामन आधा चम्मच मिलाइए। यहां याद रखने वाली बात ये है कि अगर दही ठंढ के मौसम में जमाई जा रही है तो जामन एक चम्मच मिलाना होगा।
55
स्टेप 4: अब दूध को अच्छी तरह मिला लीजिये। बर्तन को ढंक दीजिए और 5 से 7 घंटे के लिए छोड़ दीजिये। बस मार्केट जैसी दही घर पर तैयार है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories